- Hindi News
- Local
- Mp
- Rewa
- Total Lockdown Will Remain Till 6 Am On May 31, Prohibitory Orders Will Be Considered As The Same
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवा3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
13 मई को क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक लेते हुए सीएम शिवराज।
- 13 मई को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ली थी जिला आपदा प्रबंधन टीम की बैठक, जिसके अनुसार बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू
जिले में कोरोना की संक्रमण दर 14 फीसदी को देखते हुए 31 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। वहीं, 31 मई तक शादियों को भी प्रतिबंधित कर किया है। यह निर्णय 13 मई को हुई जिला आपदा प्रबंधन टीम के निर्णय अनुसार कलेक्टर इलैया राजा टी ने कोरोना कर्फ्यू के आदेश 15 मई को जारी किए है।
कलेक्टर ने बताया कि पहले जिले की संक्रमण दर 31 फीसदी तक पहुंच गई थी। जो अब लगातार घट रही है। वर्तमान समय में 85 प्रतिशत रिकवरी चल रही है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार 5 फीसदी से ऊपर जिने जिलों में कोरोना के केस आ रहे हैं। उन जिलों में लॉकडाउन को लेकर सख्ती बरतने के आदेश हैं।
पहले 17 मई की सुबह 6 बजे तक था लॉकडाउन
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए रीवा जिले में पहले 17 मई की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। बीते 13 मई को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्ट्रट के मोहरन सभागार में जिला आपदा प्रबंधन टीम की बैठक ली थी। जहां सबकी सहमति से 31 मई तक लॉकडाउन करने का निर्णय लिया गया था। जिसका आदेश कलेक्टर ने शनिवार की देर शाम जारी किया है। कलेक्टर ने कहा है कि प्रतिबंधात्मक आदेश यथावत माने जाएंगे। सिर्फ जरूरी चीजों को छोड़कर बाकी अन्य चीजों में प्रतिबंध रहेगा।
जिले में 2553 एक्टिव केस
शनिवार को जारी कोरोना बुलेटिन में रीवा में 189 पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं, जिलेभर में कुल एक्टिव केसों की संख्या 2553 पहुंच चुकी है, जबकि बीते दिन 301 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। अभी तक 14995 कुल पॉजिटिव केस आ चुके हैं। जहां स्वस्थ्य होकर घर जाने वालों की संख्या 12370 है। हालांकि सरकारी रिकार्डों में अभी तक महज 72 मौतें ही हुई हैं। वहीं मृत्यू के नए प्रकरण एक आएं है।