कोरोना के कारण भारतीय दिग्‍गज खिलाड़ी की मौत, पूरा परिवार है संक्रमित | football – News in Hindi

कोरोना के कारण भारतीय दिग्‍गज खिलाड़ी की मौत, पूरा परिवार है संक्रमित | football – News in Hindi


कोरोना संक्रमण से सुरक्षा देता है जुकाम!

पिछले महीने ही दिग्‍गज खिलाड़ी अपनी पत्‍नी, बहु और दो पोतों के साथ घर लौटे थे

नई दिल्‍ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) ने भारत के दिग्‍गज फुटबॉलर हमजा कोया ( Hamza koya) को अपना शिकार बना लिया है. उन्‍होंने शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया. इस दिग्‍गज का पांच सदस्‍यीय परिवार कोरोना संक्रमित है और उनका इलाज चल रहा है. पिछले महीने हमजा कोया सड़क रास्‍ते से अपनी पत्‍नी, बहु और दो पोतों के साथ अपने घर लौटे थे. 61 साल के हमजा कोया मुंबई में बस गए थे. उन्‍होंने संतोष ट्रॉफी में महाराष्‍ट्र का प्रतिनिधित्‍व किया. 21 मई को ही वह अपने परिवार के साथ अपने गृहनगर मलप्पुरम लौटे थे और क्‍वारंटाइन हुए थे. मगर दिग्‍गज खिलाड़ी के परिवार के पांचों सदस्‍य कोरोना पॉजीटिव पाए गए.

coronavirus, footballer, k Hamsakoya, sports news, कोरोना वायरस, स्‍पोर्ट्स न्‍यूज, फुटबॉल, हम्‍साकोया

मलप्पुरम के मेडिकल ऑफिसर डॉ के सकीना ने कहा कि सबसे पहले हमजा कोया की पत्‍नी और बेटे में कोविड 19 (Covid-19) के लक्षण नजर आए थे और उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती किया गया था. उन्‍होंने कहा कि परिवार में सबसे पहले उनकी पत्‍नी और बेटा कोरोना के शिकर बने, फिर हमजा कोया इसकी चपेट में आए और इलाज के लिए उन्‍हें भी अस्‍पताल में भर्ती किया गया. उनकी बहु और दो पोतों की भी रिपोर्ट पॉजीटिव आई. उन्‍होंने कहा कि इस दिग्‍गज खिलाड़ी को बचाने की हर संभव कोशिश की गई थी, मगर उन्‍होंने शनिवार सुबह आखिरी सांस ली. हमजा कोया मोहन बागान की तरफ से भी खेल चुके हैं. कालीकट यूनिवर्सिटी की फुटबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी हमजा कोया नेहरू ट्रॉफी में नेशनल टीम से खेल चुके हैं.

फैंस की सलाह के बाद पेस ने लिया बड़ा फैसला, रिटायरमेंट को लेकर कही बड़ी बातटीम से बाहर, बैन और फिर 38 साल की उम्र में गोल्‍ड, ऐसी है इस खिलाड़ी की कहानी





Source link