फाइल फोटो (News18)
TVS की नई योजना के तहत कोई भी ग्राहक अपनी ज़रुरत के लिए एक्सल 100 को खरीद सकता है और 6 महीने बाद उसका किश्तों में उसका भुगतान कर सकता है.
इस योजना के साथ कोई ग्राहक अपनी ज़रुरत के लिए एक्सल 100 को खरीद सकता है और 6 महीने बाद उसका किश्तों में उसका भुगतान कर सकता है. इसका मतलब ये है कि ग्राहक को इस खरीद की ईएमआई शुरु होने के पहले 6 महीने का मोरेटियरम मिलेगा यानी 6 महीने तक उसे कोई किश्त नहीं देनी होगी.
इतनी है कीमत
टीवीएस XL100 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमतें 44,294 रुपये से 46,114 रुपये तक है. छह महीने की ये मोरेटोरियम स्कीम 31 जुलाई 2020 तक ही लागू रहेगी.टीवीएस ने कहा है कि इस स्कीम के तहत बाइक के मुल्य का 75 फीसदी तक लोन मिलेगा. बता दें कि एक्सल 100 में 99.7CC का इंजन लगा हुआ है जो 4.3PS का पावर जेनरेट करता है.
ये पहली बार नहीं है कि जब कोई कंपनी इस तरह की स्कीम लेकर आई है. कोविड -19 महामारी और उसकी वजह से लागू लॉकडाउन के चलते पूरी दुनिया में ऑटो कंपनियों की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली है. अप्रैल महीने में भारत में एक भी पैसेंजर वाहन की बिक्री नहीं हुई थी जबकि मई में ऑटो बिक्री में धीरे-धीरे जान आती दिख रही है.
अब देश धीरे-धीरे लॉकडाउन से बाहर आ रहा है जिसको देखते हुए कंपनियां अपने अलग-अलग ग्राहक वर्ग को लूभाने के लिए अलग-अलग स्कीम लेकर आ रही हैं. टीवीएस की ये स्कीम इसी दिशा में की गई कोशिश है.
First published: June 6, 2020, 9:17 AM IST