Shane Warne and his alleged affairs

Shane Warne and his alleged affairs


नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व क्रिकेटर शेन वार्न (Shane Warne) की जितनी चर्चा उनके खेल को लेकर होती है उससे कहीं ज्यादा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. वैसे तो कहावत है कि प्यार सिर्फ एक बार होता है लेकिन शेन वार्न पर ये कहावत कुछ फिट नहीं बैठती. उन्होंने एक के बाद एक कई लड़कियों को अपना दिल दिया. वो अपनी जिंदगी में इतनी लड़कियों से प्यार कर चुके हैं कि आप भी जानकर हैरान हो जाएंगे. वैसे उनकी प्रेमिकाओं की लिस्ट में मॉडल्स से लेकर एक्ट्रेस तक कई लड़कियां शामिल है, तो चलिए आज की इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको शेन वार्न के अफेयर्स के बारे में बताते हैं.

लिज हर्ले (Liz Hurley)
शेन वार्न का तलाक साल 2005 में सिमोन कालाहन के साथ हो गया था, जिसके बाद वार्न लगातार अपने अफेयर्स के चलते चर्चा में रहे. तलाक के बाद एक्ट्रेस लिज हर्ले के साथ शेन वार्न का अफेयर सबसे लंबा और चर्चा में रहा. दोनों पहली बार साल 2010 में मिले थे, लेकिन 3 साल बाद यानि साल 2013 में ही दोनों ने ब्रेकअप कर लिया. खबरों की माने तो लिज हर्ले की अपने एक एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नजदीकियों को दोनों के ब्रेकअप का कारण बताया जाता है. 

दो मॉडल्स के साथ एक ही वक्त पर अफेयर
साल 2006 में वार्न का नाम दो मॉडल्स के साथ एक साथ जोड़ा गया, जिनमें से एक बोराली न्यूजीलैंड से थीं और दूसरी एमा एक टीवी प्रेजेंटर थीं.

लॉ स्टूडेंट कैथरीन
लंदन की लॉ स्टूडेंट कैथरीन जो शेन वार्न से लगभग 20 साल छोटी है, उनके साथ शेन वार्न को कई बार देखा गया. खबरों की मानें तो दोनों के बीच काफी नजदीकी रिश्ता था.

मॉडल एमिली
एमिली और वार्न की पहली मुलाकात साल 2014 में जुलाई के महीने में हुई थी. जिसके बाद दोनों के बीच अफेयर की खबरें खूब उड़ी थीं. इतना ही नहीं शेन वार्न एमिली और अपने तीन बच्चों के साथ यूरोप के टूर पर भी गए थे, मगर ये रिश्ता भी टिक नहीं सका, सिर्फ तीन महीने में ही दोनों अलग हो गए. 

वार्न अपनी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वार्न का नाम आजकल अपने बेस्ट फ्रेंड माइकल क्लार्क (Michael Clarke) की पूर्व पत्नी काइली बोल्डी (Kyly Boldy) के साथ जोड़ा जा रहा है. खबरों के मुताबिक ऑस्‍ट्रेलिया का ये दिग्‍गज खिलाड़ी काइली पर डोरे डाल रहा है. दरअसल, वार्न सोशल मीडिया पर काइली की हर फोटो को लाइक कर रहे हैं, जिससे ऐसा लगता है कि वो काइली के साथ नजदीकियां बनाने के लिए बेहद ही बेताब हैं. यहां आपको याद दिला दें कि क्लार्क और काइली का इसी साल की शुरुआत में तलाक हुआ है.

इन सबके अलावा शेन वार्न का नाम अमेरिकी सोसलाइट ब्राइनी एडल्स्टीन, बिजनेस वूमेन मिशेल मोन, मॉडल सिमोन टून, बुटीक में काम करने वाली एडले एंजेलेरी के साथ भी जुड़ चुका है. 





Source link