नई दिल्ली: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, भारतीय कप्तान विराट कोहली और सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा सहित भारतीय क्रिकेट समुदाय ने गलवान वैली में चीन के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है. भारतीय सेना के मुताबिक, पूर्वी लद्दाख में सोमवार रात को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) और भारतीय सेना के बीच हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए.
सचिन ने ट्विटर पर लिखा, ‘हमारे जवान उन लोगों में जीवित रहेंगे जिन्हें उन्होंने अपनी मातृभूमि को बचाने के लिए सहासिक कदम उठाकर प्रेरित किया है. हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं और इस समय पूरा देश उनके परिवार और माता-पिता के साथ खड़ा है. भगवान उन सभी की आत्मा को शांति दे.’
Our martyrs will continue to live through the lives that they have inspired with the heroic acts to protect our motherland. A nation mourns its brave jawans and stands by their selfless parents and families.
Deepest condolences and may you all rest in peace.— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 17, 2020
कोहली ने ट्विटर पर लिखा, ‘जिन जवानों ने देश की रक्षा के लिए गलवान वैली में अपनी जान गंवा दी, उनको सैल्यूट और उनके प्रति मेरा सम्मान. एक जवान से ज्यादा बहादुर और स्वार्थहीन कोई नहीं होता है. उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. उम्मीद करता हूं कि इस मुश्किल समय में हमारी प्रार्थना से उन्हें कुछ शांति मिलेगी.’
Salute and deepest respect to the soldiers who sacrificed their lives to protect our country in the Galwan Valley. NO one is more selfless and brave than a soldier. Sincere condolences to the families. I hope they find peace through our prayers at this difficult time.
— Virat Kohli (@imVkohli) June 17, 2020
पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर कहा, ‘हर भारतीय की तरह मुझे भी दर्द महसूस हो रहा है. हमारे सैनिकों ने हमेशा अनुकरणीय साहस का प्रदर्शन किया है. दोनों तरफ से नुकसान पहुंचा है, लेकिन भारत कभी भी नकली धारणा के लिए सैनिकों के बलिदान को नहीं छिपाता है. राष्ट्र शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है.’
Like every Indian right now, I feel extreme pain. Our soldiers, like always have displayed exemplary courage. Damage has been inflicted on both sides but India never hides the sacrifice of soldiers for fake perception! Nation stands with the bereaved families! #WeStandFirm
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) June 17, 2020
रोहित ने देश असली हीरो को नमन करते हुए कहा, ‘हमारे असली हीरो जो हमारी रक्षा के लिए सीमा पर अपनी जान गंवा देते हैं, उनको मेरा सलाम. भगवान उनके परिवारों को शांति दे.’
Salute to our REAL HEROES who laid their lives protecting and honouring our border. May god give their families utmost strength #GalwanValley
— Rohit Sharma (@ImRo45) June 17, 2020
भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने लिखा, ‘हमारी और हमारी मातृभूमि की रक्षा करने के लिए दिन-रात संघर्ष करने वाले हमारे बहादुरों को सलाम. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना और प्रार्थना! ओम शांति.’
A big salute to our bravehearts who have been fighting for our motherland day and night, only to protect us. My condolences and prayers to the family! Om Shanti! #indiachinastandoff
— Ishant Sharma (@ImIshant) June 17, 2020
पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग कहा, ‘कर्नल संतोष बाबू के प्रति हार्दिक संवेदनाएं जिन्होंने गलवान वैली पर कार्रवाई में सर्वोच्च बलिदान दिया. एक समय, जब दुनिया एक गंभीर महामारी से निपट रही है, यह आखिरी चीज है जिसकी हमें आवश्यकता है. मुझे आशा है कि चीनी सुधर जाएं.’
Heartfelt condolences to Col. Santosh Babu who made the Supreme Sacrifice in action at the#GalwanValley . At a time, when the world is dealing with a serious pandemic, this is the last thing we need. I hope Cheeni sudhar jaayein. pic.twitter.com/PlvE9WStEY
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 16, 2020
पूर्व आलराउंडर युवराज सिंह ने लिखा, ‘मैं हमारे भारतीय सैनिकों के साहस को सलाम करता हूं जो गलवन घाटी में शहीद हुए हैं. इन सभी अत्याचारों को रोकना चाहिए और आशा करनी चाहिए कि हमारे पास एक शांतिपूर्ण दुनिया हो सकती है, जहां मानव जीवन का महत्व है. मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, मैं उनकी ताकत के लिए प्रार्थना करता हूं.’
I salute the courage of our Indian soldiers who have been martyred at #GalwanValley
All these atrocities must stop and hope we can have a peaceful world where human life is valued.
My thoughts are with the bereaved families, I pray for their strength
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) June 16, 2020
(इनपुट-आईएएनएस)