50,000 रुपये एडवांस से शुरू हुई थी बुकिंग
ट्रायम्फ मोटरसाइकल्स (Triumph Motorcycles) ने टाइगर 900 सीरीज़ की मोटर साइकिल को भारत में लांच कर दिया है. टाइगर 900 की प्री-बुकिंग पिछले महीने से ही शुरू हो गई थी.
ट्रायम्फ टाइगर 900 वेरिएंट और कीमत
ट्रायम्फ टाइगर 900 के भारत में तीन वेरिएंट GT, Rally and Rally Pro लॉन्च किए गए हैं. आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन.
Triumph Tiger 900 GT- 13.7 लाख रुपये Triumph Tiger 900 GT- 14.35 लाख रुपये
Triumph Tiger 900 – 15.50 लाख रुपये
Triumph Tiger 900 इंजन-
इस बाइक में 900cc ट्रिपल इंजन है इसके अलावा नई राइडर टेक्नोलॉजी का यूज किया गया. ट्रायम्फ टाइगर 900 अपने 888cc इंजन से 93.9 bhp की पावर और 87nm का टार्क जनरेट करता है. साथ में 6-स्पीड गियरबॉक्स भी दिया गया है.
देखें बाइक के फीचर्स-
टाइगर 900 जीटी और टाइगर 900 रैली में चार राइडिंग मोड दी गए हैं- रेन, रोड, स्पोर्ट और ऑफ-रोड. टाइगर 900 रैली प्रो में दो एडिशनल राइडिंग मोड़ दी गए हैं. राइडर-कॉन्फ़िगर और ऑफ-रोड प्रो.
एसेसरीज-
कंपनी ने कहा कि यह टाइगर 900 मॉडल में सुविधा, सुरक्षा और पावर, ट्रेकर किट के अलावा 65 से अधिक एसेसरीज दी गई है. रैली प्रो में एलईडी फॉग लैंप, हीटेड राइडर और पिलियन सीट्स, माय ट्रायम्फ कनेक्टिविटी सिस्टम और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया गया है.
First published: June 20, 2020, 5:50 AM IST