10 लाख रुपए में बुक करें 2020 Audi RS7 Sportback, अगस्त से शुरू होगी डिलिवरी- latest news 2020 Audi RS7 Sportback bookings open in India | auto – News in Hindi

10 लाख रुपए में बुक करें 2020 Audi RS7 Sportback, अगस्त से शुरू होगी डिलिवरी- latest news 2020 Audi RS7 Sportback bookings open in India | auto – News in Hindi


ऑडी ने आरएस-7 स्पोर्टबैक के लिए शुरू की बुकिंग

‘आरएस-7 स्पोर्टबैक’ की यह दूसरी पीढ़ी की कार है. इसकी बुकिंग डीलरशिप पर या ऑनलाइन 10 लाख रुपए का आरंभिक भुगतान करके की जा सकती है.

मुंबई. लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी ऑडी (Audi) ने मंगलवार से अपनी नयी ‘आरएस-7 स्पोर्टबैक’ एसयूवी (Audi RS7 Sportback SUV) की बुकिंग शुरू कर दी. कंपनी अगस्त से इसकी डिलिवरी शुरू करेगी. कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘आरएस-7 स्पोर्टबैक’ की यह दूसरी पीढ़ी की कार है. इसकी बुकिंग डीलरशिप पर या ऑनलाइन 10 लाख रुपए का आरंभिक भुगतान करके की जा सकती है.

कंपनी के भारतीय परिचालन के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, हमने भारत में ‘आरएस-7 स्पोर्टबैक’ की बुकिंग शुरू कर दी है. इसकी चौड़ी डिजाइन इसे अलग पहचान देती है. ऑडी आरएस 7 स्पोर्टबैक में 4.0 लीटर V8 इंजन दिया गया है जो 600PS और 800 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ऑडी आरएस 7 स्पोर्टबैक 250 किमी प्रति घंटे तक ही सीमित के साथ, 3.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा रफ्तार पकड़ लेती है.

यह भी पढ़ें- Honda ने ग्रेटर नोएडा में 5th जेनेरेशन Honda City का उत्पादन किया शुरू, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

नई जेनरेशन RS7 में नवीनतम ऑडी डिजाइन और टेक्नोलॉजी दी गई है. यह कार पुरानी मॉडल से बड़ी है और इसमें चौड़ा फ्रंट ग्रिल, शार्पी कट हेडलैंप्स और फुल विडथ रियल लाइटिंग दिया गया है. भारत में 2020 Audi RS7 की एक्स-शोरूम कीमत 1.5 करोड़ रुपए है.यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki की मिनी एसयूवी का CNG वेरिएंट हुआ लॉन्च, देगी 31.2 km/kg का माइलेज

ऑडी इंडिया ने बताया कि भारत में 2020 आरएस 7 को अनुकूल और निजीकरण विकल्पों की अधिकता के साथ पेश किया जाएगा. अगर आप कार को डिजिटल रूप से देखना चाहते हैं, तो वाहन निर्माता ऑगमेंटेड रियलिटी और 360-डिग्री उत्पाद विज़ुअलाइज़र सहित बहुत सारे विकल्प प्रदान कर रहा है.



First published: June 23, 2020, 5:10 PM IST





Source link