होंडा ने 6 साल की वारंटी और 3 साल फ्री सर्विसिंग के साथ लॉन्च की 125cc दमदार BS6 स्कूटर | auto – News in Hindi

होंडा ने 6 साल की वारंटी और 3 साल फ्री सर्विसिंग के साथ लॉन्च की 125cc दमदार BS6 स्कूटर | auto – News in Hindi


कई ऑफर्स के साथ आई Honda BS6 Grazia 125cc

Honda ने बुधवार को ग्राज़िया (Grazia) 125cc BSVI को लॉन्च किया. इस दमदार स्कूटर की कीमत 73,336 रुपये (X-शोरूम प्राइज गुरुग्राम) रखी गई है.

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपने इस सेगमेंट में बुधवार को ग्राज़िया (Grazia) 125cc BSVI को लॉन्च किया.होंडा ने इस दमदार स्कूटर की कीमत 73,336 रुपये (X-शोरूम प्राइज गुरुग्राम) रखी है. BS6 Honda Grazia को अपडेटेड इंजन, नए लुक और ज्यादा फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है. HMSI ने एक बयान में कहा कि 125cc इंजन के साथ स्कूटर में इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है. जिसमें एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी, रियल टाइम फ्यूल एफिशिएंसी के साथ-साथ ईलिंग स्टॉप सिस्टम और साइड स्टैंड इंडिकेटर, मीटर 3-स्टेप ECO इंडिकेटर, क्लॉक, स्पीड की सूचना मिलेगी.

एचएमएसआई के निदेशक, यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, ‘नया ग्राज़िया 125 बीएसवीआई ग्राहकों के लिए काफी स्टाइलिश बनाया गया है. इसकी तकनीकी में भी महत्पूर्ण निर्माण किए गए हैं. HMSI ने कहा कि ग्राज़िया 125 कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) से लैस है, जो आगे और पीछे के पहियों के बीच ब्रेकिंग फोर्स को समान रूप से बाटेगा. इस सिस्टम ब्रेकिंग के टाइम बैलेंस सही बना रहेगा.

सीट अनलॉक करने के लिए एक नया मल्टी-फंक्शन स्विच, पेट्रोल डालने के लिए बाहर ढक्कन और टेलेस्कोपिक सस्पेंशन सेटअप दिया गया है. 125 cc PGM-FI HET (होंडा इको टेक्नोलॉजी) इंजन है, जो कंपनी की जानी-मानी स्मार्ट पावर (ईएसपी) तकनीक के साथ आता है. नई होंडा ग्राज़िया 125 के केंद्र में भारत स्टेज 6-कंप्लेंट 125 सीसी पीजीएम-एफआई एचईटी (होंडा इको टेक्नोलॉजी) इंजन है, जो कंपनी की जानी-मानी एनहांस्ड स्मार्ट पावर (ईएसपी) तकनीक के साथ आता है.

मिल रहे ये शानदार ऑफर
नई ग्राज़िया चार बोल्ड रंगों में उपलब्ध है – मैट साइबर येलो, पर्ल स्पार्टन रेड, पर्ल साइरन ब्लू और मैट एक्सिस ग्रे. होंडा स्कूटर पर एक स्पेशल पैकेज दिया जा रहा है, इस 6 साल के वारंटी पैकेज में (3 साल मानक + 3 साल वैकल्पिक विस्तारित वारंटी) की पेशकश की है. साथ ही तीन साल तक फ्री सर्विसिंग और 3 साल की पैड सर्विस दी गई है.

First published: June 24, 2020, 1:41 PM IST





Source link