Honda City के लिए प्री-लॉन्च बुकिंग की शुरू
ग्राहक देश भर में HCIL के अधिकृत डीलरशिप के नेटवर्क के साथ ही, होंडा के ऑनलइन सेल्स प्लेटफॉर्म ‘होंडा फ्रॉम होम’ (Honda from Home) के माध्यम से अपने घर पर आराम के साथ अपनी पसंदीदा सेडान बुक कर सकते हैं.
ऑल न्यू होंडा सिटी के बारे में बात करते हुए होंडा कार्स इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं डायरेक्टर, मार्केटिंग व सेल्स राजेश गोयल ने कहा, होंडा सिटी ने हमारे ग्राहकों की जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुसार अपनी प्रत्येक जेनरेशन के साथ खुद को और बेहतर बनाया है. हमारे ग्राहकों को ऑल न्यू 5th जेनरेशन होंडा सिटी के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार है. मॉडल के प्रति ग्राहकों के उत्साह और निरंतर प्यार को ध्यान में रखते हुए, हम ऑल न्यू होंडा सिटी के लिए प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू करने की घोषणा करते हुए बेहद खुश हैं. नई कार की बिक्री अगले महीने शुरू की जाएगी. हमारे सम्मानित ग्राहकों को सबसे बेहतर प्रदान करने के वादे के साथ सिटी की बेहतरीन विरासत और लोकप्रियता को आगे ले जाने के उद्देश्य से सभी नए मॉडल को विकसित किया गया है. हमें उम्मीद है कि हमारे ग्राहकों से ऑल न्यू सिटी को उसकी पिछली जेनरेशन की तरह ही बहुत प्यार मिलेगा.
यह भी पढ़ें- कार खरीदने का अच्छा मौका! SBI दे रहा इस स्कीम के तहत इंसटेंट लोन और 30,000 से ज्यादा का डिस्काउंट
इंजनAll New Honda City एक विशाल और आरामदायक केबिन के वादे के साथ, इस सेगमेंट में सबसे लंबी और चौड़ी सेडान है. 5th जेनरेशन मॉडल में VTC के साथ ऑल-न्यू 1.5 लीटर i-VTEC DOHC इंजन दिया गया है और डीजल में रिफांडइ 1.5 लीटर i-DTEC इंजन है. ये दोनों इंजन BS-6 उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप हैं जो दमदार प्रदर्शन और उत्कृष्ट ईंधन क्षमता की पेशकर करते हैं.
फीचर्स
ऑल न्यू होंडा सिटी एलेक्सा रिमोट क्षमता के साथ भारत की पहली कनेक्टेड कार है. यह टेलीमैटिक्स कंट्रोल यूनिट (TCU) के साथ नेक्स्ट जेनरेशन होंडा कनेक्ट से लैस है. उन्नत हल्के वजन, उच्च कठोरता और टक्कर सुरक्षित संरचना के साथ नया डिजाइन किया गया प्लेटफॉर्म आसियान एन-कैप 5-स्टार रेंटिंग के बराबर बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है. भारत में पहली बार होंडा में सुपर हाई फॉर्मेबिलिटी 980 एमपीए ग्रेड स्टील के उपयोग के साथ अल्ट्रा हाई टिम्सम स्टील का उपयोग किया गया है, साथ ही अन्य उन्नत उच्च शक्ति वाले स्टील ने नए मॉडल को और मजबूत बनाया है और वजन में कमी लाई है.
यह भी पढ़ें- नई होंडा Livo BS6 का टीजर हुआ जारी, शानदार स्पोर्टी लुक के साथ ये हैं इसमें खासियत
यह कार इस सेगमेंट में पहली बार पेश किए गए कई फीचर्स से लैस है जैसे फुल एलईडी हेडलैंप्स, z-शेप रैंप-अरालउंड एलईडी टेल लैम्प, 17.7 सेमी HD पुल कलर टीएफटी मीटर के साथ जी-मीटर, लेन वॉच कैमरा, एजाइल हैंडलिंग असिस्ट (AHA) के साथ व्हीकल स्टैबिलिटी असिस्ट (VSA) आदि. नई होंडा सिटी अत्याधुनिक उपकरण जैसे 20.3 सेमी एडवांस टचस्क्रीन डिस्प्ले ऑडियो, एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले और वेबलिंक के साथ आसान स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वन-टच इलेक्ट्रिक सनरूफ भी प्रदान करती है.,
First published: June 25, 2020, 6:48 PM IST