चीन ने भारत की नकल के लिए किया ये काम, इस शानदार SUV कार की बनाई हूबहू कॉपी | Chinese Fengshung Maple 30x EV copy of indian motor Tata Nexon EV | auto – News in Hindi

चीन ने भारत की नकल के लिए किया ये काम, इस शानदार SUV कार की बनाई हूबहू कॉपी | Chinese Fengshung Maple 30x EV copy of indian motor Tata Nexon EV | auto – News in Hindi


SUV Tata Nexon की नकल कर बनाई Maple 30X

चीन (China) की ऑटोमोबाइल कंपनी फेंगशेंग ने भारत की टाटा मोटर्स की एक SUV Tata Nexon की नकल कर बनाई Maple 30X.

चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी फेंगशेंग ने भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की एक SUV की हूबहू कॉपी बनाई है. फेंगशेंग ने Maple 30X नाम से एक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है जो देखने में बिलकुल Tata Nexon की तरह ही दिख रही है. यह SUV पूरी तरह से स्वदेश निर्मित है. भारत की तरह चीन भी इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दे रहा है और निर्माताओं को सब्सिडी दे रहा है. मेपल 30x की कीमत 68,800 RPM लगभग 7.3 लाख रुपये है.

Maple 30x EV
मैपल 30X में कंपनी ने टाटा नेक्सन जैसे कई फीचर दिए हैं. मेपल 30x की में एक इलेक्ट्रिक बैटरी है जो 94bhp क्षमता का आउटपुट देती है जो इसे लगभग 10-12 सेकंड में ट्रिपल-डिजिट गति के लिए स्प्रिंट करने में मदद करती है. कार को एक बार चार्ज करने में 300 किमी की दूरी तय कर सकती है साथ ही एक फास्ट चार्जर से चार्ज करने का विकल्प भी दिया है जो केवल 30 मिनट में 80% तक चार्ज हो सकता है.

मेपल 30x के केबिन के बारे में कुछ ख़ास जानकारी नहीं है. लेकिन इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्लाइमेट कंट्रोल, जीकेयूआई इंफोटेनमेंट सिस्टम और इनबिल्ट कंट्रोल के साथ फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दी गए हैं.

Tata Nexon
Tata ने जनवरी 2020 में Nexon EV (नेक्सन ईवी) लॉन्च किया था. eXUV300 को दो बैटरी विकल्पों के साथ भी लॉन्च किया है. इसमें 350V और 380V पावरट्रेन का विकल्प भी है. यह एसयूवी फुल चार्ज होने पर अधिकतम 370 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है

कंपनी ने टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट (Nexon facelift) का पेट्रोल वर्जन भी लॉन्च किया है. कंपनी ने इस कार के पेट्रोल वर्जन का स्टार्टिंग प्राइस 6.95 लाख और डीजल वर्जन की शुरुआती कीमत 8.45 लाख रुपए रखी है. नेक्सॉन फेसलिफ्ट लुक और डिजाइन के मामले में अपने इलेक्ट्रिक मॉडल के जैसी नजर आ रही है. इसका फ्रंट लुक और बैक लुक नेक्सॉन ईवी जैसा ही है. इलेक्ट्रिक और स्टैंडर्ड एसयूवी में सिर्फ ब्लू हाइलाइट्स का ही फर्क है.



First published: June 25, 2020, 7:15 PM IST





Source link