पुराने भोपाल के काजी कैंप निवासी इरशाद की पत्नी अपने 3 साल के बच्चे अलबसर के साथ वीआईपी रोड पर घूमने के लिए गई थीं.
भोपाल (Bhopal) के बड़ा तालाब में गिरे बच्चे को सकुशल निकालने वाला शख्स हरिओम वर्मा चलाता है आइसक्रीम का ठेला. बच्चे की जिंदगी बचाने को लेकर हर कोई कर रहा तारीफ.
दरअसल, वीआईपी रोड (VIP Road) पर अक्सर शाम के वक्त लोगों का हुजूम उमर जाता है. यह हुजूम बड़े तालाब की खूबसूरती देखने के लिए आता है. इसी वीआईपी रोड पर हरिओम वर्मा लंबे समय से आइसक्रीम का ठेला लगाते हैं. रोजाना दो-तीन सौ रुपए कमा कर परिवार का पेट पालने वाले हरिओम ने नहीं सोचा था कि उसे उस जगह पर अपनी जान की बाजी भी लगानी पड़ सकती है.
मां की चीख सुनते ही लगाई छलांग
पुराने भोपाल के काजी कैंप निवासी इरशाद की पत्नी अपने 3 साल के बच्चे अलबसर के साथ वीआईपी रोड पर घूमने के लिए गई थीं. इरशाद की पत्नी अलबसर को गोद में लेकर वीआईपी रोड स्थित राजा भोज की प्रतिमा के पास बड़े तालाब का नजारा देख रही थी. इसी दौरान अचानक अलबसर किसी बात को लेकर मचलने लगा. मां ने उसे चुप कराने की कोशिश की, लेकिन तभी अलबसर मां की गोद से उछलकर तालाब में जा गिरा. बच्चे के तालाब में गिरते ही इरशाद की पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया. वे जोर जोर से चिल्लाने लगी और कहने लगी कि उसका बच्चा तालाब में गिर गया है. कोई बचा ले. मां की चीख पुकार सुनने पर पास ही खड़े आइसक्रीम के ठेले वाले हरिओम ने बिना समय गवाएं तत्काल तालाब में छलांग लगा दी और 3 साल के अलबसर की जान बचा ली.गोताखोरों ने की मदद
हरिओम ने जब तालाब में छलांग लगाई और उसने बच्चे को सकुशल अपने पास पकड़ लिया. इसी दौरान तालाब में तैनात गोताखोरों की टीम वोट लेकर आ गई और उन्होंने वोट के जरिए हरिओम और बच्चे को तालाब से बाहर निकालने का काम किया. हरिओम की बहादुरी की बहादुरी की वहां मौजूद लोग तारीफ करते नहीं थक रहे थे. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार को समझाइश देकर छोड़ दिया.
First published: June 28, 2020, 1:40 PM IST