All government and private schools in Madhya Pradesh will remain closed till 31 July, order issued | मध्य प्रदेश में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे, आदेश जारी

All government and private schools in Madhya Pradesh will remain closed till 31 July, order issued | मध्य प्रदेश में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे, आदेश जारी


  • कोरोना संकट को देखते हुए प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक कार्य पहले से ही बंद कर दिए गए हैं
  • राज्य सरकार ने परीक्षाएं रद्द करके स्नातकोत्तर और स्नातक में जनरल प्रमोशन देने की घोषणा पहले ही कर दी है

दैनिक भास्कर

Jun 29, 2020, 10:38 PM IST

भोपाल. प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने साेमवार काे इस बारे में आदेश जारी कर दिए। विभाग के उप-सचिव प्रमाेद सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि काेराेना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर पहले 30 जून तक स्कूल बंद रखे जाने के निर्देश दिए गए थे।

राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लाेक स्वास्थ्य एवं लाेक हित में प्रदेश के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। 

सोमवार को सरकार ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी कर दिए। 

कोरोना संकट को देखते हुए प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक कार्य पहले से ही बंद कर दिए गए हैं। उन्हें अगले आदेश तक बंद रखा गया है। इस बीच, सरकार परीक्षाएं रद्द करते हुए स्नातकोत्तर और स्नातक में जनरल प्रमोशन देने की घोषणा पहले ही कर चुकी है।



Source link