टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों को कई कारों पर भारी डिस्काउंट की पेशकश की है. इसमें कोरोना वॉरियर्स को अतिरिक्त छूट का ऑफर भी है.
अगर आप कोरोना वॉरियर (Corona Warrior) हैं तो टाटा मोटर्स (Tata Motors) आपको कार पर अतिरिक्त छूट (Additional Cash Discount) भी देगी. ये सभी छूट 30 जून यानी सिर्फ कल तक की खरीद पर ही मिलेंगी.
कोरोना वॉरियर हैं तो 5,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट
टाटा की एंट्री लेवल कार टियागो (Tata Tiago) पर 25 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है. इसमें 15 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 10 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस है. वहीं, टाटा ग्रुप के कर्मचारियों और वेंडर्स के लिए 10,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं, अगर आप कोविड-19 वर्कर हैं तो आपको 5,000 रुपये का अतिरिक्त कैश डिस्काउंट मिलेगा. टियागो सिर्फ पेट्रोल इंजन में आती है. इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो 86PS की पावर देता है. टाटा टियागो की कीमत 4.60 लाख रुपये से शुरू होती है.
ये भी पढ़ें- MG Hector Plus SUV वेबसाइट पर हुई लिस्ट, जुलाई में होगी लॉन्च, मिलेंगे 3 वेरिएंट्सएसयूवी कार हैरियर पर मिल रहा है सबसे ज्यादा डिस्काउंट
टाटा की शानदार एसयूवी टाटा हैरियर (Tata Harrier) पर सबसे ज्यादा 60,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है. इसमें 30,000 रुपये कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस के तौर पर दिया जा रहा है. टाटा की यह पांच सीट वाली एसयूवी 17PS पावर वाले 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है. इसमें पेट्रोल इंजन का विकल्प उपलब्ध नहीं है. हैरियर की कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू होती है. इसे खरीदने पर टाटा ग्रुप के कर्मचारियों और वेंडर्स को 15,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा.
ये भी पढ़ें- होंडा ने शुरू की नई बाइक Africa Twin डिलीवरी, कीमत ₹15.35 लाख से शुरू
नेक्सन पर कॉरपोरेट डिस्काउंट, टिगोर पर 40 हजार की छूट
टाटा की सेडान कार टिगोर (Tata Tigor) पर 40 हजार रुपये तक के फायदे हैं. इसमें 20 हजार कैश डिस्कांउट और 20 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस (Exchange Bonus) है. टाटा ग्रुप के कर्मचारियों के लिए इस पर 10,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी. यह सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है. टिगोर में टियागो का 86PS पावर वाला 1.2-लीटर का इंजन है. टिगोर की कीमत 5.75 लाख से 7.49 लाख रुपये के बीच है. वहीं, टाटा नेक्सन (Tata Nexon) पर सिर्फ कॉरपोरेट ऑफर्स ही मिल रहे हैं.
First published: June 29, 2020, 6:53 PM IST