यामाहा ने अपने सबसे पॉप्युलर स्कूट की कीमत में इजाफा किया.
Yamaha ने अपने Fascino Fi 125 स्कूटर में 125 CC वाले एयर कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया है.जो 8 hp की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.ये फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन किक स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट दोनों मोड में आता है. यह स्कूटर ट्यूबलेस टायर्स और 5.2 लीटर कैपेसिटी वाले फ्यूल टैंक के साथ आता है.
Fascino 125 के सभी वेरिएंट की कीमत – इसके बेस मॉडल drum brake की कीमत को बढ़ाकर अब 72,030 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) कर दिया गया है. वहीं, Fascino 125 Fi Drum DLX वेरिएंट की कीमत अब 73,030 (एक्स शोरूम दिल्ली) रुपये हो गयी है. इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट Fascino 125 Fi की कीमत 74,530 (एक्स शोरूम दिल्ली) रुपये हो गयी है. वहीँ Fascino 125 का सबसे टॉप मॉडल Disc DLX ट्रिम अब आपको 75,530 (एक्स शोरूम दिल्ली) रुपये में मिलेगा.
Fascino 125 का इंजन – Yamaha ने अपने Fascino Fi 125 स्कूटर में 125 CC वाले एयर कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया है.जो 8 hp की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.ये फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन किक स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट दोनों मोड में आता है. यह स्कूटर ट्यूबलेस टायर्स और 5.2 लीटर कैपेसिटी वाले फ्यूल टैंक के साथ आता है. इस स्कूटर का वजन 99 किलोग्राम है.यह भी पढ़ें: New Ford EcoSport SE का टीजर हुआ रिलीज, यहां देखें कैसी है नई इकोस्पोर्ट
Fascino 125 के फीचर्स – इसका डिज़ाइन बेहद ख़ास है जो लोगों को काफी पसंद आता है. इसमें मल्टी-फंक्शन स्विच,21 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज और क्लासिक स्टाइल इंस्ट्रूमेंट पैनल जैसे फीचर्स का यूज़ किया गया है. इसका डिस्क ब्रेक मॉडल 7 कलर ऑप्शन के साथ आता है वहीँ इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट में 5 कलर ऑप्शन हैं. इसमें इन-बिल्ट साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच जैसा ख़ास फीचर दिया गया है जिसमे आपका स्कूटर स्टैंड खुला होने पर स्टार्ट नहीं होगा.