Madhya Pradesh MP Board HSC (10th) Top Ten Toppers 2020 | Know Who Is The MP Board Topper OF Class 10th 2020? – Full List, Check Toppers Names, Marks | इस बार 360 छात्र-छात्राओं ने टॉप 10 में जगह बनाई, सबसे ज्यादा 7वें क्रम पर 92 विद्यार्थी, सबसे कम दूसरे पर केवल दो छात्र

Madhya Pradesh MP Board HSC (10th) Top Ten Toppers 2020 | Know Who Is The MP Board Topper OF Class 10th 2020? – Full List, Check Toppers Names, Marks | इस बार 360 छात्र-छात्राओं ने टॉप 10 में जगह बनाई, सबसे ज्यादा 7वें क्रम पर 92 विद्यार्थी, सबसे कम दूसरे पर केवल दो छात्र


  • एमपी बोर्ड दसवीं की परीक्षा में इस बार रिकॉर्ड 15 छात्रों ने किया है टॉप
  • वहीं 26 छात्र ऐसे भी रहे जो पहले स्थान पर आने से मात्र एक अंक से चूक गए

दैनिक भास्कर

Jul 04, 2020, 08:26 PM IST

भोपाल. एमपी बोर्ड दसवीं की परीक्षा में इस साल रिकॉर्ड तोड़ 15 छात्रों ने इस परीक्षा में टॉप किया है, इन सभी को पहला स्थान मिला है। इन सभी छात्रों को 100 फीसदी अंक मिला है। प्रदेश में सबसे ज्यादा रिजल्ट 79.13 फीसदी नीमच जिले का रहा। इसके बाद देवास का रिजल्ट 78 फीसदी रहा। फिर, मंदसौर, शाजापुर और उज्जैन का स्थान आता है। 

एमपी बोर्ड के ​रिजल्ट में इस बार 360 छात्र-छात्राओं ने टॉप 10 में जगह बनाई है। वहीं इस बार 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में जहां 15 स्टुडेंट्स ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए, वहीं 26 स्टुडेंट्स ऐसे भी रहे जो पहले स्थान पर आने से मात्र एक अंक से चूक गए।

26 छात्रों को 300 में से 299 अंक मिले, एक नंबर से चूके 
एमपी बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से पूरी नहीं हो सकीं. कई जगहों पर विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षाएं भी नहीं हो सकीं। कोरोना के चलते जितनी परीक्षाएं हुई थीं, उन्हीं के आधार पर 10 का परिणाम घोषित किया गया। इस बार टॉप टेन में 15 छात्रों को 300 में से 300 अंक हासिल हुए हैं, जबकि 26 छात्र ऐसे हैं जिन्हें 300 में से 299 अंक मिले हैं। 

10वीं के टॉप टेन 15 स्टूडेंटस:

छात्र का नाम स्कूल जगह
अभिनव शर्मा टीडीएस अकादमी मेहगांव, भिंड
लक्ष्यदीप धाकड़ मॉडर्न चिल्ड्रन उमावि गुना
प्रियंक रघुवंशी मॉडर्न चिल्ड्रन उमावि गुना
पवन भार्गव आरएन कॉन्वेंट हाईस्कूल गुना
चतुर कुमार त्रिपाठी शासकीय हाईस्कूल पन्ना
हरिओम पाटीदार स्मार्ट इंटरनेशनल उमावि मंदसौर
राजनंदिनी सक्सेना द कैम्ब्रिज उमावि उज्जैन
सिद्धार्थ सिंह शेखावत आदित्य बिड़ला उमावि नागदा, उज्जैन
हर्ष प्रताप सिंह पब्लिक उमावि पीथमपुर
कविता लोधी शासकीय मॉडल उमावि महू, इंदौर
मुस्कान मालवीय न्यू चिल्ड्रन हाईस्कूल विदिशा
देवांशी रघुवंशी डॉल्फिन द स्कूल ऑफ विजडम हाईस्कूल विदिशा
कर्णिका मिश्रा रीमा विद्यामंदिर उमावि भोपाल
प्रशांत विश्वकर्मा ऑल सेंट चिल्ड्रन अकादमी देहगांव रायसेन
वेदिका विश्वकर्मा वात्सल्य कॉन्वेंट उमावि बरेली रायसेन

दूसरे स्थान पर दो छात्र:

सोनम पटेल- होशंगाबाद

संध्या ठाकुर- सिवनी

टॉप टेन में हैं कुल 360 छात्र
इसके बाद तीसरे स्थान पर 22 छात्र और चौथे स्थान पर 7 छात्र हैं। इसी तरह से पांचवें स्थान पर 38 छात्र हैं। वहीं, छठवें नंबर पर 16, सातवें पर 92, आठवें पर 42, 9वें नंबर पर 73 और 10वें नंबर पर 53 छात्रा-छात्राएं चुने गए हैं। बोर्ड द्वारा जारी की गई टॉप टेन लिस्ट में कुल 360 छात्र शामिल हैं।  

स्थगित करनी पड़ी थी परीक्षा
10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कोरोना महामारी के चलते स्थगित थीं। 2 और 3 मार्च से शुरू हुई परीक्षाएं केवल 19 मार्च तक ही चल सकी थी। स्थगित परीक्षाओं को लेकर 17 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए दसवीं के बचे हुए पेपर नहीं लिए जाएंगे। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 9 जून से आयोजित की जाएंगी। 9 जून से 16 जून तक दो पालियों में परीक्षा आयोजित हुई।



Source link