मारुति सुजुकी ने कार लोन उपलब्ध कराने के लिये एक्सिस बैंक के साथ करार किया
मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा है कि भागीदारी के तौर पर ग्राहक पहले तीन महीने के लिये 899 रुपये मासिक की कम किस्त वाली EMI का भी लाभ उठा सकते हैं. ये सभी पेशकश 31 जुलाई तक वैलिड हैं.
समान मासिक किस्तों (EMI) के मामले में भी अलग अलग तरह की योजनाएं हैं जिनमें 1,250 रुपए प्रति लाख के साथ शुरू होने वाली किस्त. बढ़ने वाली ईएमआई जिसमें अंतिम ईएमआई कर्ज राशि का 25 फीसदी तक हो सकती है. इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि भागीदारी के तौर पर ग्राहक पहले तीन महीने के लिये 899 रुपये मासिक की कम किस्त वाली EMI का भी लाभ उठा सकते हैं. ये सभी पेशकश 31 जुलाई तक वैलिड हैं.
यह भी पढ़ें- मारुति दे रहा किफायती दाम और शानदार माइलेज वाली कारों पर 53,000 तक का डिस्काउंट- ऑफर सीमित
बिना इनकम प्रूफ के भी मिलेगा लोनलचीली शर्तों वाली ईएमआई के विकल्प ग्राहकों में पर इन मुश्किल दिनों में किस्त का दबाव को कम करने के लिये हैं. कंपनी ने कहा है कि एक्सिस बैंक वेतनभोगी ग्राहकों के साथ ही स्वरोजगार करने वालों को भी आय प्रमाण के साथ और बिना प्रमाण के भी लोन देने की पेशकश करता है.
एमएसआईएल के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवासतव ने कहा, कोविड- 19 का एक प्रभाव यह हुआ है कि जब बात कहीं आने जाने की हो तो लोगों के व्यवहार में बदलाव आया है. सुरक्षा और शारीरिक दूरी बनाये रखने के लिहाज से जागरूकता बढ़ी है और अपने खुद के वाहन को लेकर वरीयता दी जा रही है.
यह भी पढ़ें- Renault ने लॉन्च किया Kwid का RXL वेरिएंट, कीमत 4.16 लाख रुपए से शुरू
एक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक (खुदरा बैंकिंग) प्रलय मंडल ने कहा कि कोविउ- 19 से अधिक सृजनात्मक और लचीले वित्तीय विकल्पों की जरूरत महसूस हुई है. बैंक के वित्तीय निदानों से कार खरीदारों को बेहतर अनुभव मिलेगा.