बीजेपी के इस कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे सभी लोगों को जो लिफाफा दिया गया उसमें 100-100 रुपए थे
बीजेपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए लोगों को बैठक के बाद खर्च के लिए लिफाफे बांटे गए. लिफाफे में हर कार्यकर्ता को पेट्रोल (Petrol) का खर्च देने के लिए 100-100 दिए गए. लिफाफा लेने के लिए लोगों के बीच होड़ मच गई. इस दौरान पैसे लेने के चक्कर में सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का किसी ने ख्याल नहीं रखा
कार्यकर्ता सम्मेलन में 500-1,000 लोग शामिल हुए
सागर क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देने के बाद राहतगढ़ के मंडी परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ. इसमें करीब 500 से 1000 के बीच लोग शामिल हुए थे. लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि जब वो बैठक के बाद वापस जाएंगे तो उनको पेट्रोल के खर्च के लिए लिफाफे दिए जाएंगे. यही वजह रही कि जब कार्यक्रम समाप्त हुआ तो उसके बाद मंडी प्रांगण के गेट पर पैसे बंटना शुरू हुआ. लिफाफे लेने की ऐसी होड़ मची कि मंडी प्रांगण के गेट पर हजारों लोग एक साथ जमा हो गए. पैसे लेने के लिए धक्का-मुक्की भी हुई और सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर मखौल उड़ाया गया. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी नेताओं की तरफ से बताया गया कि सम्मेलन में शामिल होने आए लोगों को पेट्रोल के बढ़ते दामों के चलते 100-100 रुपए खर्च के लिए दिए गए.
आने वाले विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर एमपी बीजेपी ने सागर के राहतगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया था
केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में क्षेत्र को दी गई करोड़ों की सौगात
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने विकास कार्यों के लिए सागर क्षेत्र में भूमि पूजन किया. तो वहीं उन्होंने राहतगढ़ को प्राचीण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने करने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने सुरखी क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. सुरखी विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर बीजेपी लगातार सागर क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन और बैठक आयोजित कर रही है. पार्टी जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों और कांग्रेस सरकार की नाकामियों को पहुंचा रही है. यही वजह है कि उपचुनाव से पहले सुरखी क्षेत्र में विकास कार्यों का नीव रखी गई.
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के अलावा प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह, कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के तमाम बड़े बीजेपी नेता मौजूद रहे.
First published: July 6, 2020, 8:27 PM IST