Ganguly said- I always believed that Dhoni batting in the upper order, there he becomes more deadly. | गांगुली ने कहा- मेरा हमेशा मानना रहा कि धोनी टॉप ऑर्डर में बैटिंग करे, वहां वो ज्यादा घातक हो जाता है

Ganguly said- I always believed that Dhoni batting in the upper order, there he becomes more deadly. | गांगुली ने कहा- मेरा हमेशा मानना रहा कि धोनी टॉप ऑर्डर में बैटिंग करे, वहां वो ज्यादा घातक हो जाता है


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Ganguly Said I Always Believed That Dhoni Batting In The Upper Order, There He Becomes More Deadly.

मुंबई15 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

गांगुली ने कहा कि मुझे खुशी है कि भारतीय टीम को एक धोनी मिला है, क्योंकि वो बेमिसाल है। -फाइल फोटो

  • धोनी मंगलवार को 39 साल के हो गए, उन्हें गांगुली ने जन्मदिन की बधाई दी, कहा- खुशी है कि टीम इंडिया के पास धोनी है
  • धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,226 रन बनाए, वनडे में 2004, टेस्ट में 2005 और टी20 में 2006 में डेब्यू किया था

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी चाहिए, क्योंकि वो वहां ज्यादा घातक हो जाते हैं। गांगुली ने कहा कि मुझे खुशी है कि भारतीय टीम को एक धोनी मिला है, क्योंकि वो बेमिसाल है। गांगुली बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल पर इंडियन ओपनर मयंक अग्रवाल के चैट शो पर ये बातें कह रहे थे।

धोनी दुनिया के महान क्रिकेटरों में से एक- गांगुली
गांगुली ने कहा- केवल एक फिनिशर के तौर पर नहीं, बल्कि धोनी दुनिया के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं। हर कोई इस बारे में बात करता है कि धोनी ने निचले क्रम में किस तरह से मैच को फिनिश किया। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि धोनी को ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए, क्योंकि वो बहुत ही विध्वंसक बल्लेबाज है।

सचिन पर भी गांगुली ने किया खुलासा
इस चैट शो में गांगुली ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर हमेशा मुझे ही पहली गेंद पर स्ट्राइक लेने के लिए कहते थे। गांगुली ने कहा कि पहले स्ट्राइक न लेने के पीछे हमेशा सचिन के पास दो वजहें होतीं थीं। अच्छे फॉर्म में होने पर सचिन कहते कि उन्हें नॉन-स्ट्राइकर एंड पर बने रहना चाहिए। फॉर्म खराब होने पर कहते थे कि मुझे नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें.

1. भारत में क्रिकेट की वापसी और आईपीएल में चाइनीज स्पॉन्सर वीवो पर चर्चा हो सकती है

0



Source link