ऐसा ही होगा आपका येलो कार्ड जिसमें ट्रैफिक के आपके सारे डॉक्यूमेंट्स लिंक होंगे.
यह येलो कार्ड एक तरह का यूनिवर्सल कार्ड है. इस कार्ड में आपके सारे डॉक्यूमेंटस की डिटेल फीड रहेगा. यह येलो कार्ड ट्रैफिक विभाग से बनेगा. महज तीन दिन में ही 1 हजार से ज्यादा लोगों ने येलो कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है.
Yellow Card योजना शुरू
दरअसल, जबलपुर शहर में ट्रैफिक विभाग ने येलो कार्ड योजना शुरू कर दी है. यह येलो कार्ड एक तरह का यूनिवर्सल कार्ड है. इस कार्ड में आपके सारे डॉक्यूमेंटस की डिटेल फीड रहेगा. यातायात चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को अब किसी मुसीबत से दो-चार नहीं होना पड़ेगा. यह येलो कार्ड ट्रैफिक विभाग से बनेगा. पिछले तीन दिन पहले लागू की गई इस योजना को आम शहरवासियों का अच्छा रेस्पॉस मिला है. महज तीन दिन में ही 1 हजार से ज्यादा लोगों ने येलो कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है.
इन्हें भी पढ़ें :MP उपचुनाव : ग्वालियर-चंबल की 16 सीटों पर कांग्रेस की यह होगी रणनीति
उपचुनाव से पहले कर्मचारियों को ये तोहफा दे सकती है शिवराज सरकार
मास्क नहीं लगाया तो बनना पड़ेगा Corona वालंटियर, ग्वालियर कलेक्टर का आदेश
इंदौर में लागू है यह योजना
इसके पूर्व प्रदेश में यह योजना इंदौर शहर मे खासी कारगर रही है. येलो स्मार्ट कार्ड योजना के लागू हो जाने के बाद ट्रैफिक अमला सतत रूप से मॉनिटरिंग भी कर सकेगा. जैसे कि वाहनों के इंश्योरेंस के एक्सपायरी होने के पहले ट्रैफिक अमला संबंधित वाहन चालक को पूर्व में ही सूचना एसएमएस के माध्यम से भेजेगा. वाहन की फिटनेस की समस्या हो या पीयूसी कि यह तमाम जानकारियां एकत्रित कर यातायात अमला यूनिवर्सल योजना की ओर कार्य कर रहा है.
First published: July 6, 2020, 11:37 PM IST