Weather Forecast : बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मॉनसून सक्रिय, MP में होगी भारी बारिश | bhopal – News in Hindi

Weather Forecast : बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मॉनसून सक्रिय, MP में होगी भारी बारिश | bhopal – News in Hindi


Weather Forecast : बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मॉनसून सक्रिय, MP में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने भोपाल, उज्जैन, सागर संभाग के जिलों के साथ ही होशंगाबाद, बैतूल, इंदौर, धार, खरगोन, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकला, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, जबलपुर, रीवा, सतना में भारी बारिश (heavy rain) का अलर्ट (alert) जारी किया है.

भोपाल.मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग चेता रहा है कि तीन संभागों के 14 ज़िलों में भारी बारिश (heavy rain) होगी. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मॉनसून (monsoon) एक बार फिर से सक्रिय हो गया है.इसका असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई देगा.अगले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है.

मध्यप्रदेश में जून और जुलाई के पहले हफ्ते में झमाझम बारिश के साथ ही बदलों की अठखेलियां जारी हैं. झमाझम बारिश के साथ मौसम के मिजाज में भी बदलाव देखने को मिल रहा है.राजधानी में सोमवार सुबह से लेकर शाम तक हल्की हल्की बौछारें पड़ी तो वहीं उमस के कारण भोपाल में बीते दिनों के मुकाबले सोमवार को तापमान में वृद्धि देखी गई.भोपाल का तापमान 31.7 डिग्री दर्ज किया गया.ग्वालियर में भी लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे.हल्की बारिश के बाद बड़ी उमस से ग्वालियर में 34.5 डिग्री तापमान पहुंच गया.

अगले 3 दिन झमाझम बारिश के आसार 
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है.इनका असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई देगा.अगले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं.मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है. पूरे प्रदेश भर में मॉनसून की बारिश हो रही है.सिस्टम कमजोर होने के कारण तेज बारिश नहीं हो रही थी.अब सिस्टम पूरी तरह से सक्रिय हो गया है.मौसम विभाग का कहना है अब कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.तीन संभागों के साथ 14 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने भोपाल, उज्जैन, सागर संभाग के जिलों के साथ ही होशंगाबाद, बैतूल, इंदौर, धार, खरगोन, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकला, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, जबलपुर, रीवा, सतना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

बारिश रिकॉर्ड
नौगांव-रीवा में 76 मिलीमीटर
– खजुराहो 41.7 मिमी
-सीधी 22 मिमी

-दमोह 21 मिमी
– जबलपुर 23.8 मिमी
-इंदौर 3.4 मिमी
– सतना 4 मिमी
– सागर 2 मिमी
-खंडवा 14 मिमी
-सिवनी 3 मिमी
-गुना 1 मिमी
– बैतूल 5 मिमी
– पचमढ़ी 3 मिमी





Source link