Unique Madhya Pradesh Marriage video Viral On Social Media | बैतूल में शादी के मंडप में एक दूल्हे ने दो दुल्हन के साथ लिए सात फेरे, वीडियो वायरल

Unique Madhya Pradesh Marriage video Viral On Social Media | बैतूल में शादी के मंडप में एक दूल्हे ने दो दुल्हन के साथ लिए सात फेरे, वीडियो वायरल


  • बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के केरिया गांव में एक युवक ने दो युवतियों से विवाह रचाया
  • तीनों परिवार और समाज ने मिलकर लिया फैसला, प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कराई

दैनिक भास्कर

Jul 08, 2020, 10:48 PM IST

विनोद पातरिया, बैतूल. जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के केरिया गांव में युवक ने एक मंडप में दो दुल्हनों के साथ सात फेरे लिये। इसमें दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के साथ गांव के लोग भी शामिल हुए। यह पहला मौका था जब एक मंडप में दूल्हा एक और दुल्हन दो थीं। दूल्हे ने एक साथ दोनों दुल्हन के साथ शादी की सारी रस्में पूरी की। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, केरिया गांव के आदिवासी युवक संदीप उईके ने होशंगाबाद जिले की एक युवती एवं घोड़ाडोंगरी तहसील के कोयलारी गांव की एक अन्य युवती से एक साथ विवाह किया। युवक भोपाल में पढ़ाई कर रहा था, इस दौरान होशंगाबाद की युवती से उसकी दोस्ती हो गई। इधर, घर वालों ने कोयलारी गांव की युवती के साथ उसका विवाह तय कर दिया। 

विवाद को दूर करने के लिए तीनों परिवारों एवं समाज के लोगों ने पंचायत बुलाई। इसमें निर्णय लिया गया कि यदि दोनों लड़कियां युवक के साथ, एक साथ रहने के लिए तैयार हैं, तो दोनों की शादी लड़के से करा दी जाए। इस पर दोनों लड़कियां राजी हो गईं और युवक से शादी करने के लिए तैयार हो गईं।

एक युवक ने दो युवती से शादी की है

जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के उपाध्यक्ष मिश्रीलाल परते ने बताया, केरिया गांव के युवक ने दो युवतियों के साथ एक सात फेरे लिए हैं। तीनों परिवारों ने समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक करके निर्णय लिया है।

शादी की परमिशन नहीं दी 

हमने ऐसी किसी शादी की परमिशन नहीं दी है। बिना परमिशन शादी हुई है, पटवारी को भेजकर मामले की जांच करा रहे हैं। – मोनिका विश्वकर्मा तहसीलदार घोडाडोंगरी



Source link