England skipper Joe Root blessed with a baby girl,see pic here | इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के घर आई नन्ही परी, दूसरी बार पिता बने

England skipper Joe Root blessed with a baby girl,see pic here | इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के घर आई नन्ही परी, दूसरी बार पिता बने


लंदन: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नियमित टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) दूसरी बार पिता बने हैं, उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है. रूट ने बुधवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. रूट ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें वह अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं.

संतान के जन्म के कारण रूट ने वेस्टइंडीज के साथ जारी पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलने का फैसला किया था. रूट की गैरमौजूदगी में बेन स्टोक्स (Ben Stokes) पहले टेस्ट मैच में टीम की कप्तानी कर रहे हैं.

उन्होंने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार से शुरू हुए टेस्ट मैच के लिए टीम को अपनी शुभकामनाएं भी दी. रूट ने इंस्टाग्राम पर कहा, ‘गुड लक ब्वॉयज. इंग्लैंड क्रिकेट. हम आपको देखेंगे और आपका समर्थन करेंगे.’

टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स को टीम के नियमित कप्तान रूट की तरफ से संदेश मिला. मेट्रो डॉट को डॉट यूके ने स्टोक्स के हवाले से लिखा, ‘मुझे ज्यादा सलाह नहीं दी गई है, हालांकि कई तरह के विचार सामने आ रहे हैं.’

स्टोक्स ने कहा, ‘कल जब मैंने ब्लेजर के साथ अपना फोटो शूट खत्म किया, तब मुझे अपने लिए सबसे अच्छा संदेश मिला. रूट ने मुझे संदेश भेजा था जिसमें लिखा था-अपने तरीके से खेलो.’
(इनपुट-आईएएनएस)





Source link