- राजस्व विभाग ने ब्लाॅक में 8 जून से 15 जून तक चलाया था अभियान
दैनिक भास्कर
Jul 09, 2020, 04:40 AM IST
टिमरनी. राजस्व विभाग ने तहसील क्षेत्र में 8 जून से 15 जून तक अभियान चलाकर गांवों में बी वन का वाचन कर प्राप्त प्रकरणों की जांच कर उनका निदान किया। टिमरनी व करताना क्षेत्र के 61 गांवों से 246 प्रकरण अविवादित नामांतरण व बंटवारे मिले थे। इनमें 223 प्रकरण नामांतरण तथा 23 बंटवारे से संंबंधित थे, जिनका निराकरण कर दिया गया है।
सभी लाेगाें को भू-अधिकारी पुस्तिका व आदेश की छायाप्रति तथा खसरा व बी वन की नकल दी जाएगी। मंगलवार काे इनमें से 20 लाेगाें को विधायक संजय शाह, एसडीएम अंकिता त्रिपाठी, तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे ने राजस्व टीम की मौजूदगी में भू-अधिकारी पुस्तिका, आदेश की प्रति व खसरा बी वन की नकल दी। नायब तहसीलदार संदीप गाैर ने बताया शेष लाेगाें काे हल्का पटवारियों से उक्त दस्तावेज बंटवाए जाएंगे।