Gwalior News In Hindi : Arbitrators of contractors … After work order, one and a half to two years passed, neither CC road nor drain | ठेकेदारों की मनमानी… वर्कऑर्डर के बाद डेढ़ से दो साल बीते, न सीसी सड़क बनाई न नाला

Gwalior News In Hindi : Arbitrators of contractors … After work order, one and a half to two years passed, neither CC road nor drain | ठेकेदारों की मनमानी… वर्कऑर्डर के बाद डेढ़ से दो साल बीते, न सीसी सड़क बनाई न नाला


  • ठेकेदार ने वर्कऑर्डर के बाद भी अटकाए काम, नपा अफसर नहीं कर रहे कार्रवाई
  • मेहरबानी… नपा के अफसर भी इन ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते

दैनिक भास्कर

Jul 10, 2020, 04:01 AM IST

श्योपुर. निवर्तमान नगर पालिका परिषद के कार्यकाल में स्वीकृत कराेड़ाें के विकास कार्य ठेकेदारों की मनमानी के कारण अटके हुए हैं। इनमें सीसी रोड, नाला निर्माण के साथ हॉकर्स जोन और ट्रेंचिंग ग्राउंड से जुड़े काम शामिल हैं। नगर पालिका के अफसर भी इन ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते। ठेकेदारों पर अफसरों की मेहरबानी के कारण काम अधूरे हैं और खुदी सड़कों व जलभराव जैसी समस्या के कारण शहरवासी परेशान हैं। बारिश अधिक होने पर समस्या और बढ़ेगी।

दरअसल ठेकेदार ठेका लेने के लिए पहले तो 20 से 25 प्रतिशत कम दर पर टेंडर डाल देते हैं। जब उन्हें काम मिल जाता है तो घाटे के डर से काम अटकाए रखते हैं ताकि बाद में उसी टेंडर में संशोधन कर दर बढ़वा सकें। ऐसे में यह ठेकेदार वर्क आॅर्डर जारी हाेने के बाद भी काम अटकाए रखते हैं। शहर के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर मटेरियल प्लांट अाैर बाउंड्रीवाल काम हो या फिर सीसी सड़कें व नाला निर्माण के काम, इनके ठेकेदारों ने वर्कऑर्डर के डेढ़ से दो साल बाद भी निर्माण शुरू नहीं कराए हैं। हॉकर्स जोन के सीमेंटीकरण का काम भी नहीं किया गया है। ऐसे में शहरवासी परेशान हो रहे हैं। इस पर सीएमअाे का तर्क है कि काम शुरू करवाने के लिए संबंधित ठेकेदारों काे नोटिस दिए हैं।
चार उदाहरण… पूर्व परिषद ने स्वीकृत किए सीसी रोड, नाला, ट्रेंचिंग ग्राउंड से जुड़े काम, अब तक शुरू नहीं किए जा सके, विभाग की लापरवाही की खुली पोल

1 ट्रेंचिंग ग्राउंड: दाे साल में भी शुरू नहीं हुए 86 लाख के काम
स्वच्छता मिशन के तहत साल 2016 में स्वीकृत ट्रेंचिंग ग्राउंड अब तक तैयार नहीं हो सका है। साल 2018 में ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बाउंड्रीवाल का ठेका 65 लाख रुपए में जयप्रकाश गाेयल ने लिया है। बिल्डिंग से निकलने वाले मलबा की छंटनी का ठेका 21 लाख रुपए में श्रीराम कंस्ट्रक्शन कंपनी काे दिया गया था। दाे साल बाद भी काम शुरू तक नहीं कराया गया है।

2 हॉकर्स जोन: एक साल पहले रखी आधारशिला, अब तक शुरू नहीं
शहर में फुटपाथी दुकानदारों की सुविधा के लिए चंबल नहर पर बनने वाले हाॅकर्स जाेन का काम ठेकेदारों की मनमानी के कारण अटका है। विधायक बाबू जंडेल ने करीब एक साल पहले हाॅकर्स जाेन की अाधारशिला रखी थी। इस परिसर में 16.50 लाख लागत का सीमेंटीकरण का काम अब तक शुरू नहीं किया गया है। दुकानदार अभी भी इंतजार कर रहे हैं।

3  सीसी रोड: दाे साल में भी नहीं बनी वार्ड 13 व 15 को जोड़ने वाली सड़क
वार्ड 13 और 15 के बीच के मुख्य मार्ग पर सीसी रोड बनाने के लिए नपा परिषद ने साल 2018-19 में प्रस्ताव मंजूर किया था। साबिर  की पुलिया से लेकर फक्कड़ चौराहे तक बनने वाली सीसी राेड के लिए 15 लाख रुपए में टेंडर पास किया गया था। इसके बाद वर्क आर्डर भी जारी कर दिए गए लेकिन ठेकेदार ने रोड का काम शुरू नहीं किया। 5 हजार की आबादी त्रस्त है।

4 नाला: नहीं बन सका 21 लाख का 400 मीटर लंबा नाला
शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए बड़े नाले का निर्माण दाे साल से अटका है। नपा ने काैशल विकास केंद्र से लेकर गुर्जरों के मंदिर तक 400 मीटर नाला निर्माण के लिए श्रीराम कंस्ट्रक्शन कंपनी काे 21 लाख रुपए में ठेका दे रखा है। वर्क आर्डर के मुताबिक 15 जून से पहले नाले का काम पूरा हाेना था लेकिन अब तक काम शुरू नहीं किया गया है।



Source link