निवास-बरेला मार्ग पर चलते मिनी ट्रक में लगी आग: मंडला में ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, जलकर हुआ खाक वाहन – Mandla News

निवास-बरेला मार्ग पर चलते मिनी ट्रक में लगी आग:  मंडला में ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, जलकर हुआ खाक वाहन – Mandla News



निवास-बरेला मार्ग पर चलते मिनी ट्रक में आग लग गई।

मंडला जिले के निवास-बरेला मार्ग पर एक चलते मिनी ट्रक (टाटा एस) में अचानक आग लग गई। हरदुली और ग्वारा गांव के बीच हुई। ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। हादसा शुक्रवार दोपहर 2 बजे का है।

.

आग की चपेट में आकर जलकर खाक हुआ वाहन

ड्राइवर और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया और जलकर राख हो गया। घटना के समय वाहन खाली था, जिससे कोई अन्य नुकसान नहीं हुआ।

जबलपुर से निवास की ओर आ रहे इस वाहन को जलते हुए देख एक कार सवार ने इसका वीडियो बना लिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link