लूट के दौरान बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद एक नकाबपोश बदमाश,
चारों बदमाश बैंक में घुसकर सीधे कैश काउंटर पर पहुंचे, वहां रखा बैग उठाया और भाग गए. 1 मिनट से भी कम समय में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. बैंक लूट की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी सहित चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई.
सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए
पुलिस ने बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं. सीसीटीवी फुटेज में बदमाश नजर आ रहे हैं. जो बदमाश यहां पहुंचे थे, उन्हें बैंक के बारे में पूरी जानकारी थी. पुलिस के मुताबिक, ये बदमाश पहले भी बैंक में आ चुके होंगे, कई बार उन्होंने यहां की रेकी की होगी. आशंका तो यहां तक है कि वह बैंक के कस्टमर भी हो सकते हैं. फिलहाल बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है.
प्रशासन के निर्देश की अनदेखी की बैंक नेबहरहाल प्रशासन ने पूर्व में ही बैंकों को निर्देशित किया था कि कोई भी खाताधारक या अन्य बैंक में प्रवेश करने से पहले अपना चेहरा सीसीटीवी में जरूर दिखाए. उसके बावजूद बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने इस पर ध्यान नहीं दिया और बदमाश मास्क पहनकर ही अंदर घुस गए. कई टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस खाली हाथ है, लेकिन जिस तरह से इस वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे कई सवाल जरूर खड़े होते हैं.
एक हफ्ते में दूसरी वारदात
कुछ समय पहले अन्नपूर्णा थाना इलाके के उषा नगर में कपड़ा डकैती की वारदात भी अब तक अनसुलझी वारदात है. यह एक सप्ताह में दूसरी वारदात है. इससे पहले छह बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर हथियार की नोक पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. लॉकडाउन के बाद से ही शहर में अपराध बढ़ने की आशंका जाहिर की गई थी. खुफिया विभाग से मिले इनपुट के बाद से पुलिस को अलर्ट किया गया था. फिर भी वारदातों पर अंकुश नहीं लग सका. बीते दिनों पुलिस ने अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद की थी.
इलाके की नाकेबंदी की गई : डीआईजी
इंदौर डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा के मुताबिक, मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया है. पूरे इलाके में नाकाबंदी कराई गई है. सभी जगह के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. आरोपियों का हुलिया स्पष्ट मिल गया है. जल्द उन्हें पकड़ा जाएगा. चार की संख्या में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है.