MP Tiger News: Tiger on Madhya Pradesh National Highway 7 Near Seoni Pench National Park | पेंच नेशनल पार्क के जंगल से भटककर हाइवे पर पहुंचा टाइगर, फ्लाईओवर पर चढ़कर बैठा

MP Tiger News: Tiger on Madhya Pradesh National Highway 7 Near Seoni Pench National Park | पेंच नेशनल पार्क के जंगल से भटककर हाइवे पर पहुंचा टाइगर, फ्लाईओवर पर चढ़कर बैठा


  • वन अमला और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए
  • नेशनल हाइवे-7 से सटे पेंच के रुखड़ बफर जोन से निकलकर टाइगर फ्लाईओवर तक आ गया था

दैनिक भास्कर

Jul 14, 2020, 05:06 PM IST

सिवनी. सिवनी के पेंच नेशनल पार्क से सटे जंगल से एक बाघ से भटक गया। देर रात वह नेशनल हाइवे-7 के फोरलेन के रुखड़ बफर जोन से निकलकर फ्लाईओवर पर चढ़कर बैठ गया। करीब 1 घंटे तक वयस्क नर बाघ फ्लाईओवर की फोरलेन सड़क पर आराम फरमाता रहा। रात में गश्ती कर रहे पुलिस और पेंच रुखड़ बफर जोन का वन अमला पहुंचा। फॉरेस्ट और पुलिस वाहनों के सामने बैठा टाइगर काफी उत्तेजित दिखाई दिया।

बताया जा रहा है कि बाघ काफी गुस्से में था। वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचने के बाद उसकी गतिविधि देखता रहा। जब वह शांत हुआ तो उसे जंगल की तरफ ले गए। 

वन विभाग का वाहन नजदीक पहुंचने के बाद भी टाइगर सड़क से नहीं हटा। काफी देर इंतजार के बाद टाइगर फ्लाईओवर को पार करते हुए रुखड़ बफर जोन के जंगल में लौट गया। पेंच नेशनल पार्क के बीच से गुजरने वाले फोरलेन में दूधिया तालाब बंजारी मंदिर के पास से टाइगर नवनिर्मित फोरलेन के फ्लाईओवर में चढ़ गया। शाम को भी टाइगर का मूवमेंट इस क्षेत्र में बना हुआ था।

एनिमल अंडर पास बनने से फोरलेन पर ट्रैफिक बंद है 

30 मई से फोरलेन में आवागमन रोक दिया गया है। कुरई घाटी के हिस्से में फ्लाई ओवर (एनीमल अंडर पास) का निर्माण जारी है। निर्माणाधीन फोरलेन सड़क में कई स्थानों पर काम बाकी है। इसी कारण अधूरे हिस्से से टाइगर फ्लाईओवर चढ़ गया था।



Source link