Coronavirus Cases In Madhya Pradesh News Updates: Health Minister Prabhuram Chaudhary On MP ICU Bed Capacity | एक महीने में 17 जिला अस्पतालों में बनाने होंगे 10 बेड के आईसीयू, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दी डेडलाइन 

Coronavirus Cases In Madhya Pradesh News Updates: Health Minister Prabhuram Chaudhary On MP ICU Bed Capacity | एक महीने में 17 जिला अस्पतालों में बनाने होंगे 10 बेड के आईसीयू, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दी डेडलाइन 


  • प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 872 नए केस सामने आए हैं, जो एक रिकॉर्ड है
  • अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा- कोरोना के लिए उपलब्ध बेड में 85% खाली

दैनिक भास्कर

Jul 15, 2020, 12:41 PM IST

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पहली ही बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों को डेडलाइन दी है। उन्होंने कहा कि एक माह में 17 जिला अस्पतालों में 10 बेड का आईसीयू तैयार किया जाए। इसके अलावा 31 अगस्त तक 12 हजार बेड पर ऑक्सीजन पाइपलाइन लगाने का काम भी पूरा किया जाए। फिलहाल प्रदेश में 4592 बेड ऑक्सीजन की सुविधा से युक्त हैं। 

असल में मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 873 कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके बाद सरकार की नींद उड़ी हुई है। अब प्रदेश का एपीसेंटर ग्वालियर चंबल हो गया है। यहां के मुरैना और ग्वालियर में हर रोज 80-90 मरीज मिल रहे हैं।  डॉ. प्रभुराम चौधरी ने स्वास्थ्य मंत्री का कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही अपनी पहली बैठक में ही कोरोना को लेकर सख्ती दिखाई है। उन्होंने कहा है कि जिला अस्पतालों में कोरोना के इलाज को लेकर कि सभी जिलों में 31 जुलाई तक कम से कम दो वेंटिलेटर उपलब्ध कराएं। डॉ. चौधरी ने अधिकारियों को डेडलाइन के अनुसार काम करने को कहा है। 

प्रदेश में कोरोना मरीजों के 347 कोविड सेंटर संचालित
अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को जानकारी दी है कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए तैयार किए गए बेड्स में से अभी 15 प्रतिशत बेड ही इस्तेमाल हो रहे हैं। इस प्रकार प्रदेश भर के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 85 प्रतिशत बेड खाली हैं। राज्य में वर्तमान में 347 कोविड सेंटर सुचारू रूप से संचालित किए जा रहे हैं।

कोरोना से लड़ने की तैयारी, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश 

  1. ऑक्सीजन के लिए एचएफएनसी मशीन लगाने का काम सभी जिलों में 31 जुलाई तक पूरा किया जाए। 
  2. कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में 31 जुलाई तक कम से कम 2 वेंटिलेटर उपलब्ध कराएं। 
  3. प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। 
  4. किल कोरोना अभियान के तहत कोरोना टेस्ट और डोर टू डोर सर्वे बढ़ाया जाए। अभी प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना के 20 हजार टेस्ट हो रहे हैं। 
  5. कोरोना मरीजों की जांच रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर मिल जानी चाहिए। इसके लिए व्यवस्था दुरुस्त की जाएं।
  6. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने ‘आत्मनिर्भर भारत” योजना को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य योजनाएं तैयार की जाएं। 

कोई भी धार्मिक आयोजन सार्वजनिक जगहों पर नहीं होंगे, नई गाइडलाइन जारी 

अपर  मुख्य सचिव गृह विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु नई गाइडलाइन जारी की है। इसे कड़ाई से पालन कराने का आदेश भी दिया गया है। इसके अनुसार, अब आगामी आदेशों तक कोई भी धार्मिक कार्य/त्योहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जाएगा ना ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली निकाली जाएगी। 

  • सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की मूर्ति, झांकी आदि स्थापित नहीं की जाएगी। 
  • सर्व संबंधितों से अपेक्षा है कि अपने-अपने घरों में पूजा/ उपासना करेंगे। 
  • धार्मिक/ उपासना स्थलों पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक है कि एक समय में 5 से अधिक व्यक्ति एकत्र न हों। 
  • उपासना स्थलों पर फेस कवर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। 
  • विवाह समारोह में मेहमानों की संख्या 20 से अधिक नहीं होगी। इससे वर एवं वधू पक्ष के अधिकतम 10-10 व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे। 
  • किसी पारिवारिक कार्यक्रम और जन्मदिन-सालगिरह आदि समारोह में 10 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित नहीं होंगे। 
  • अंतिम संस्कार से संबंधित कार्यक्रमों में अधिकतम 20 व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे। 



Source link