- Hindi News
- Sports
- Arjuna Awardee And Ace Para badminton Player Ramesh Tikaram Died Of Coronavirus In A Hospital In Bengaluru
2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
रमेश टीकाराम को बुखार और सर्दी होने पर बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में 29 जून को भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। -फाइल
- पैरा बैडमिंटन एसोसिएशन भी रमेश टिकाराम की मौत पर दुख जताया
- रमेश की कोशिशों के बाद 2001 में देश में इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट हुआ था
अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाले पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी रमेश टीकाराम की गुरुवार को कोरोनावायरस से मौत हो गई। वे 51 साल के थे। रमेश को बुखार और सर्दी के बाद 29 जून को बेंगलुरु के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने गुरुवार को दम तोड़ दिया। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
पैरा बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एनसी सुधीर ने एक बयान जारी कर कहा कि हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि आज दोपहर रमेश टीकाराम की मौत हो गई। उनके जाने से पूरा एसोसिएशन दुखी है।
I am extremely pained by the demise of Sh. Ramesh Tikaram suffering from #Covid19. I pray to Almighty for peace to his departed soul. Paralympic Fraternity has lost a renowned Para-Badminton Player & Coach
May God give strength to his family
Gursharan Singh, Secretary-General PCI pic.twitter.com/n5ajBk5Ddx— Paralympic India (@ParalympicIndia) July 16, 2020
टीकाराम के दोस्त भी उनकी मौत से बहुत दुखी हैं। उनके दोस्त केवाय वेंकटेश ने टीकाराम को याद करते हुए कहा कि उनकी कोशिशों के बाद ही 2001 में इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट हुआ था।
0