आरसीबी की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की है (PIC: PTI)
IPL 2021 Live Streaming RCB और KKR: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सोमवार को आईपीएल का 30वां मुकाबला खेला जाएगा
नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और ऑयन मॉर्गन की कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच सोमवार को आईपीएल का 30वां मुकाबला खेला जाएगा. कोहली की आरसीबी की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी. टूर्नामेंट में एक समय चार जीत के साथ आरसीबी शीर्ष पर चल रही थी, मगर पिछले तीन मैच में दो हार के बाद वह तीसरे स्थान पर खिसक गई है. वह टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को बचाए रखने के लिए मैदान पर उतरेगा. केकेआर ने अभी तक खेले अपने 7 मैचों में से सिर्फ 2 में ही जीत हासिल की है और वह पॉइंट टेबल में सातवें पायदान पर हैं. उस पर लगातार तीसरे सत्र में जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. आईपीएल मैच किस समय शुरू होगा? आईपीएल 2021 का 30वां मैच सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेला जाएगा. आईपीएल 2021 का 30वां मैच कहां होगा?आईपीएल 2021 का 30वां मैच 3 मई सोमवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल 2021 का लाइव प्रसारण कहां देखें? आईपीएल 2021 के मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
आईपीएल के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? आईपीएल 2021 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसके साथ ही आप लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट https://hindi.news18.com/ipl-2021/ को फॉलो कर सकते हैं. जियो अपने ग्राहकों को आईपीएल मैच दिखाने की सुविधा उपलब्ध कराएगी? रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को आईपीएल मैच देखने की सुविधा उपलब्ध कराएगी. उसके पोस्ट-पेड और प्री-पेड ग्राहकों को यह सुविधा मिलेगी. जियो की सभी पोस्ट पेड योजना में जियो ग्राहकों को आईपीएलफ के मैच मुफ्त में देखने को मिलेंगे. इसके लिए जियो का डिजनी हॉटस्टार से समझौता है. आईपीएल 2021 के मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.