Gautam Gambhir on Sourav Ganguly Next ICC Chairman and India vs Australia Test Series T20 World Cup News Updates | गंभीर ने कहा- सौरव गांगुली की सोच नहीं पता, लेकिन वे आईसीसी अध्यक्ष बनते हैं तो देश के लिए अच्छी बात होगी

Gautam Gambhir on Sourav Ganguly Next ICC Chairman and India vs Australia Test Series T20 World Cup News Updates | गंभीर ने कहा- सौरव गांगुली की सोच नहीं पता, लेकिन वे आईसीसी अध्यक्ष बनते हैं तो देश के लिए अच्छी बात होगी


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Gautam Gambhir On Sourav Ganguly Next ICC Chairman And India Vs Australia Test Series T20 World Cup News Updates

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

गौतम गंभीर ने कहा- मुझे नहीं पता सौरव गांगुली की सोच क्या है, लेकिन जब भी आईसीसी के टॉप मैनेजमेंट की बात आती है, तो इसमें भारत का प्रतिनिधित्व रहना अच्छी बात है। -फाइल फोटो

  • आईसीसी अध्यक्ष शशांक मनोहर ने कार्यकाल खत्म होने के साथ ही एक जुलाई को इस्तीफा दे दिया
  • इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन कोलिन ग्रेव्स आईसीसी अध्यक्ष बनने की रेस में सबसे आगे हैं

पूर्व भारतीय क्रिकेट गौतम गंभीर ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) में भारत का प्रतिनिधित्व जरूरी है। इस पद के लिए उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के नाम का समर्थन किया है। आईसीसी अध्यक्ष शशांक मनोहर ने कार्यकाल खत्म होने के साथ ही एक जुलाई को इस्तीफा दे दिया है।

गंभीर ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता सौरव गांगुली की सोच क्या है, लेकिन जब भी आईसीसी के टॉप मैनेजमेंट की बात आती है, तो इसमें भारत का प्रतिनिधित्व रहना चाहिए। यदि ऐसा होता है, तो यह देश के लिए अच्छा होगा। आईसीसी में भारत को लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व की जरूरत है।’’

गांगुली की उम्मीदवारी को लेकर बीसीसीआई ने फैसला नहीं लिया
हालांकि, आईसीसी के नए अध्यक्ष के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन कोलिन ग्रेव्स का नाम सबसे आगे चल रहा है। जबकि सौरव गांगुली पहले ही अपनी उम्मीदवारी से मना कर चुके हैं। वहीं, बीसीसीआई ने कहा कि अभी गांगुली की उम्मीदवारी को लेकर आखिरी फैसला नहीं लिया गया है। सही समय आने पर कोई निर्णय लिया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम फिर से ट्रॉफी जीतेगी
भारतीय टीम को दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज खेलना है। इस सीरीज में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी हो रही है। इस पर गंभीर ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी से भारतीय गेंदबाजों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हम फिर से ट्रॉफी जीतेंगे। दरअसल, पिछली बार 2018 में भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2-1 से टेस्ट सीरीज हराई थी। तब स्मिथ और वार्नर बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल के बैन के कारण टीम से बाहर थे।

गंभीर ने कहा, ‘‘टीम इंडिया के पास बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। यह पेस अटैक किसी भी टीम को हर परिस्थिति में मुश्किल में डाल सकते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि पिछली सीरीज की तरह इस बार भी हम ऑस्ट्रेलिया जाकर उन्हें कड़ी चुनौती देंगे और खिताब बरकरार रखेंगे।’’

टी-20 वर्ल्ड कप पर फैसला आसान नहीं
इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप के कोरोना के कारण टलने की पूरी आशंका है। इस पर आईसीसी को आखिरी फैसला लेना है। इस मामले में गंभीर ने कहा, ‘‘इस तरह के फैसले काफी सोच समझकर लिए जाते हैं। मुझे उम्मीद है कि आईसीसी इस पर जल्द कोई फैसला लेगी, लेकिन इससे पहले जरूरी होगा कि सभी को भरोसे में लिया जाए।’’

सही समय पर भारत में क्रिकेट की वापसी होगी
कोरोना के कारण भारत में मार्च के बाद से कोई क्रिकेट नहीं हुआ है। इसको लेकर गंभीर ने कहा, मेरा मानना है कि जब सही वक्त आएगा, तभी भारत में क्रिकेट की वापसी होना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि बीसीसीआई सभी जरूरी पहलूओं पर विचार करके ही इस पर फैसला लेगी। फिलहाल, इसको लेकर कोई भी जल्दी नहीं है, क्योंकि लोगों की जान ज्यादा जरूरी है। साथ ही कुछ देशों में क्रिकेट शुरू हो गया है, जो देश का मूड बदलने में मदद करेगा।

0



Source link