Sachin Tendulkar Praised Jason Holder in England vs West Indies Manchester Test Match News Updates | सचिन ने विंडीज के कप्तान होल्डर की तारीफ की, कहा- बेदम विकेट पर स्पिनर को जल्दी बुलाकर बेहतर फैसला किया

Sachin Tendulkar Praised Jason Holder in England vs West Indies Manchester Test Match News Updates | सचिन ने विंडीज के कप्तान होल्डर की तारीफ की, कहा- बेदम विकेट पर स्पिनर को जल्दी बुलाकर बेहतर फैसला किया


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Sachin Tendulkar Praised Jason Holder In England Vs West Indies Manchester Test Match News Updates

19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सचिन ने कहा- वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को अब दूसरे दिन सुबह नई बॉल से विकेट लेने की जरूरत है।

  • इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर टेस्ट कोरोनावायरस के बीच बगैर दर्शकों के 16 जुलाई से खेला जा रहा है
  • सचिन ने कहा- मैनचेस्टर में इंग्लिश बेट्समैन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे, वेस्टइंडीज को विकेट लेने की जरूरत

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का दूसरा मैच 16 जुलाई से खेला जा रहा है। यह मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर हो रहा है। सचिन तेंदुलकर ने इस टेस्ट के पहले दिन विंडीज के जेसन होल्डर की कप्तानी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैनचेस्टर की बेदम विकेट पर स्पिनर को जल्दी बुलाकर होल्डर ने सही फैसला किया।

कोरोनावायरस के बीच तीन टेस्ट की सीरीज में बगैर दर्शकों के खेली जा रही है। 8 जुलाई से खेले गए पहले मैच के साथ 117 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हुई थी। इस मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

टेस्ट के पहले सेशन में विकेट पर दम नहीं दिखा
सचिन ने ट्वीट किया, ‘‘मैच के पहले सेशन में मैंने नोटिस किया कि फास्ट बॉलर्स की बॉल विकेटकीपर तक भी सही से नहीं पहुंच रही है। इससे पता चलता है कि विकेट में बिल्कुल भी दम नहीं है। इस दौरान होल्डर ने स्पिनर को गेंदबाजी के लिए लगाया। यह उनका बेहतर फैसला रहा है।’’

स्पिनर रोस्टन चेज ने पहले दिन 2 विकेट लिए
होल्डर ने टेस्ट के पहले दिन पहले ही सेशन में तेज गेंदबाजों को मदद नहीं मिलने पर स्पिनर रोस्टन चेज से गेंदबाजी कराई थी। सचिन ने होल्डर के इसी फैसले की तारीफ की। हालांकि, रोस्टन ने भी कप्तान को निराश नहीं किया और उन्होंने जैक क्राउली (0) और रोरी बर्न्स(15) को आउट किया।

स्टोक्स और सिबली ने मुश्किल समय में अच्छी पार्टनरशिप की
सचिन ने दूसरे ट्वीट में कहा, ‘‘बेन स्टोक्स और डॉम सिबली ने इंग्लैंड के लिए मुश्किल समय में शानदार पार्टनरशिप की। वेस्टइंडीज को अब दूसरे दिन सुबह नई बॉल से विकेट लेने की जरूरत है। ओल्ड ट्रेफर्ड एक हार्ड सरफेस है। यहां दोनों टीमों को देखना होगा कि वे कैसे खेलती हैं।’’ इंग्लैंड के 81 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद स्टोक्स (59) और सिबली (86) ने पहले दिन नाबाद 126 रन की पार्टरनशिप की।

0





Source link