Barwani Rape Case News Updates: Accused Arrested By Madhya Pradesh Police, Know Details | पति से मारपीट कर पत्नी के साथ गैंगरेप करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नर्सरी के पास महिला को पकड़ा था

Barwani Rape Case News Updates: Accused Arrested By Madhya Pradesh Police, Know Details | पति से मारपीट कर पत्नी के साथ गैंगरेप करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नर्सरी के पास महिला को पकड़ा था


बड़वानी/बरूफाटक4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

 पुलिस गिरफ्त में आरोपी मोहित व शिवराम।

  • पुलिस ने एक सहयोगी को किया राउंडअप, गैंगरेप के दो आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर
  • मामले में 5 आरोपी हैं, इसमें से 4 ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था, जबकि एक सहयोगी है

सामूहिक ज्यादती के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अब भी फरार हैं। वहीं एक अन्य सहयोगी को राउंडअप किया है। शनिवार को कंट्रोल रूम पर एसपी निमिष अग्रवाल ने मामले का खुलासा किया। घटना 13 जुलाई की है। एसपी अग्रवाल ने बताया 8 लड़कों की गैंग है, जो क्षेत्र में लूट व अन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं।

एसपी ने बताया मामले में 5 आरोपी हैं। इसमें से 4 ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था, जबकि एक अन्य सहयोगी है। सहयोगी ने अन्य आरोपियों को फोन लगाकर नर्सरी में बुलाया था। उन्होंने बताया महिला द्वारा बताए हुलिए के अनुसार मुखबिरों को अलर्ट कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। साथ ही क्षेत्र के लोगों से भी चर्चा कर जानकारी जुटाई गई। उन्होंने बताया आरोपी मोहित उर्फ मीठाराम पिता छोगालाल मेहता (19) व शिवराम पिता सलु अलावे (20) निवासी कुंदामाल को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। वहीं सहयोगी करण को राउंडअप किया है।

यह था मामला

एसपी अग्रवाल ने बताया 13 जुलाई की शाम करीब 5 बजे महिला पति के साथ बरूफाटक से होकर उसके गांव जा रही थी। इस दौरान नर्सरी में शौच करने के लिए रुके थे। नर्सरी में जाने पर दो लड़के मिले। लड़कों ने दंपति को पकड़ लिया। दो अन्य साथियों को भी बुलाया। पति के साथ मारपीट कर 20 हजार रुपए लूटे थे। वहीं, महिला के साथ सामूहिक ज्यादती की थी।

0



Source link