Gang leader arrested for committing more than 12 robberies | एक दर्जन मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाली गैंग का सरगना गिरफ्तार

Gang leader arrested for committing more than 12 robberies | एक दर्जन मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाली गैंग का सरगना गिरफ्तार


इंदौर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने 100 ग्राम चांदी खऱीदने वाले सुदीप गुप्ता को भी गिरफ्तार कर माल जब्त किया है।

  • आरोपी ने भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया
  • शातिर गैंग के सरगना ने चोरी का 50 ग्राम सोना बैंक में भी गिरवी रख दिया था

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा चोरियां करने वाली गैंग के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे 100 ग्राम से ज्यादा सोना और चांदी बरामद हुई है। वहीं, चोरी का माल खऱीदने वाले को भी पकड़ा है। उसने चोरी का 50 ग्राम सोना बैंक में भी गिरवी रख दिया था। पश्चिमी क्षेत्र के एसपी महेशचंद्र जैन के अनुसार सीएसपी की टीम ने एक ऐसी शातिर गैंग के सरगना सिगलीकर गुरुदयाल को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के बाद सोना बैंक में गिरवी रखकर भाग जाता है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुरदयाल पिता हिन्दू सिंह मूलरूप से देवगुराड़िया की मानसरोवर काॅलोनी में रहता है। मार्च 2020 में टीआई विजय सिसौदिया की टीम ने नानक पिता दिलीप सिंह, नरेन्द्र पिता सुन्दरलाल निवासी सरदार काॅलोनी, आनंद पिता भुरू निवासी समता नगर और पंकज पिता बद्रीलाल निवासी कमलानगर पाल को गिरफ्तार कर चोरी के 13 मामलों का खुलासा किया था।

उस समय काफी सारा सोना-चांदी जब्त कर इन्हें जेल भेज दिया गया था। तब से उनका सरगना गुरुदयाल फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उससे चोरी का 50 ग्राम सोना औऱ 100 ग्राम चांदी खऱीदने वाले सुदीप गुप्ता को भी गिरफ्तार कर माल जब्त किया है।

पूछताछ में गुरुदयाल ने चोरियां कबूली है। वहीं, बताया कि उसने 50 ग्राम सोना मणप्पुरम गोल्ड लोन देने वाली बैंक में गिरवी रखा है। पुलिस ने उसे भी जब्त किया है। एसपी ने बैंक को सख्त हिदायत दी है कि प्रबंधन ने इस आरोपी का दूसरी बार सोना गिरवी रखा गया है। वह चोरी का माल बेचता है। अब यदि कोई आरोपी बार-बार सोना गिरवी रखने आए तो इसकी सूचना पुलिस को दें। वरना उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

0



Source link