Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- रौन के स्वास्थ्य केंद्र पर नेत्र, स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
स्व. अरविंद सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एडवोकेट आदित्य प्रताप सिंह राजावत के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रौन में नेत्र परीक्षण,स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 35 मरीजाें नेत्रों का परीक्षण हुआ। वहीं 17 युवाओं ने ब्लड डोनेट किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसडीएम आरए प्रजापति और डॉ.डीके शर्मा मौजूद रहे। शिविर का शुभारंभ करते हुए एसडीएम आरए प्रजापति ने रक्तदान के महत्व बताते हुए कहा कि रक्तदान करके दूसरों को जीवनदान देना ही सबसे बड़ा दान है, रक्त होता है, फिर चाहे वह किसी भी धर्म, जाति, संप्रदाय के व्यक्ति को हो या फिर किसी अमीर या गरीब का क्यों न हो। रक्त सभी का एक समान होता है, उसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होता है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले लोग रक्तदान करने से संकोच करते थे, लेकिन आज का युवा रक्तदान मेलों में बढ़चढ़ कर रक्तदान करते हैं।
रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इंसान का रक्त दुनिया के किसी कारखाने में नहीं बनता। इंसानी रक्त केवल एक इंसान से ही दूसरे इंसान को दिया जा सकता है। रक्तदान करने से मनुष्य समय रहते किसी जरूरतमंद इंसान को अपना खून देकर उसकी जान बचा सकता है। इस मौके पर डॉ. देवेश शर्मा, अजेत सिंह, उपेंद्र सिंह,कुंजबिहारी, दिनेश सिंह, शिवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
17 मरीजों का होगा नि:शुल्क ऑपरेशन
शिविर के दौरान 35 मरीजों के नेत्रों का परीक्षण डॉक्टरों के द्वारा किया गया। इस दौरान 125मोतियाबिंद बीमारी से ग्रस्त मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इस मौके पर एडवोकेट आदित्य प्रताप सिंह राजावत ने कहा कि क्षेत्र के गरीब,किसान,मजदूर एवं गरीब तबकों के लोग आर्थिक अभाव के कारण अपनी आंखों का ऑपरेशन नहीं करा पाते,ऐसे लोगों के लिए हमारा परिवार हमेशा तत्पर तैयार रहकर सेवा करता है। ऐसे लोगों की आंखों में रोशनी देना सबसे बडा पुण्य कार्य है।
उन्होंने कहा कि आंखें बहुत अनमोल होती है। आंखों से हम प्राकृतिक नजारों का मजा लेते हैं। इसलिए इनकी देखभाल करना भी बहुत जरूरी है। ऐसे शिविरों के माध्यम से जनता की सेवा करना यह मेरा लक्ष्य है,आगे भी इसी प्रकार के शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे। वहीं स्वास्थ्य शिविर में 250से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच हुई।