बजाज ऑटो की कुल दोपहिया बिक्री पिछले महीने 3,30,133 इकाई थी. मार्च 2020 में इसने 2,10,976 दोपहिया वाहन बेचे थे. मार्च में कुल मिलाकर वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 39,315 इकाई रही. कंपनी ने एक साल पहले की अवधि में 31,599 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की थी. बजाज ऑटो ने कहा कि पिछले महीने उसका कुल निर्यात 1,70,897 इकाई था. मार्च 2020 में उसने 1,26,034 वाहनों का निर्यात किया था.
पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कंपनी ने 39,72,914 वाहनों की बिक्री की, जो 2019-20 के 46,15,212 वाहनों से 14 प्रतिशत कम है. इस दौरान कंपनी की घरेलू बिक्री 2019-20 के 24,44,107 वाहनों से 21 प्रतिशत कम होकर 19,18,667 वाहनों पर आ गयी.
बजाज ऑटो के अलावा टीवीएस मोटर कंपनी ने मार्च में कुल 3,22,683 यूनिट्स की बिक्री की है. कंपनी ने मार्च 2020 में 1,44,739 यूनिट्स की बिक्री की थी, जब COVID-19 के कारण लॉकडाउन लगाया गया था. टीवीएस मोटर ने एक बयान में कहा कि मार्च 2021 में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 3,07,437 यूनिट थी. पिछले साल इसी महीने में यह 1,33,988 यूनिट थी. पिछले महीने घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 2,02,155 यूनिट थी. मार्च 2020 में यह आंकड़ा 94,103 यूनिट पर था.