एडिलेड: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बैरी जर्मन (Barry Jarman) का 84 साल की उम्र में बीमारी के बाद निधन हो गया। 23 साल की उम्र में 1959 में भारत के खिलाफ कानपुर में डेब्यू करने वाले बैरी विकेटकीपर थे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1969 तक कुल 19 टेस्ट मैच खेले थे.
We are deeply saddened to learn of the passing of Barry Jarman (right), the 33rd captain of the Australian Men’s Test team, aged 84.
We pass our deepest sympathies to his wife Gaynor and children Kristen, Gavin, Jason and Erin. pic.twitter.com/3AZkl9jw88
— Cricket Australia (@CricketAus) July 18, 2020
1968 के एशेज दौरे पर नियमित कप्तान बिल लॉरी (Bill Lawry) के चोटिल होने के बाद उन्होंने एक मैच में अपनी टीम की कप्तानी भी की थी. यह मैच ड्रॉ रहा था और ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज अपने नाम की थी. आस्ट्रेलिया के 33वें कप्तान बैरी अपने देश के उन 5 विकेटकीपर्स में से रहे हैं जिन्होंने अपने देश की कप्तानी की है.
Jarman is one of only five wicketkeepers to have captained the men’s Test team – joining Jack Blackham, Billy Murdoch, Adam Gilchrist and Tim Paine pic.twitter.com/kHBmI5Yx4J
— Cricket Australia (@CricketAus) July 18, 2020
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर इस पर शोक व्यक्त किया है. बयान में लिखा है, ‘हम बैरी जर्मन के निधन से काफी दुखी हैं. वो ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम के 33वें कप्तान थे. वह 84 साल के थे. हमारी उनकी कप्तानी गायनर और बच्चे क्रिस्टन, गेविन. जेसन और एरिन के साथ साहनुभूति है.’
From the 191 first-class matches that he played, Jarman had 560 dismissals to his name – a tally only Wally Grout and Bert Oldfield bettered at the time – before serving cricket in various roles, including ICC match referee. pic.twitter.com/npsOQbqwuE
— Cricket Australia (@CricketAus) July 18, 2020
बैरी 1990 में एक बार फिर चर्चा में आए थे जब आईसीसी ने अंतर्राष्ट्रीय मैचों में तटस्थ मैच रेफरियों की नियुक्ति की थी. उन्होंने 1995 से 2001 तक 25 टेस्ट और 28 वनडे मैचों में रैफरी की जिम्मेदारी संभाली इसमें 1998 में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जमैका में खेला गया टेस्ट मैच भी शामिल है जो खराब पिच के कारण एक घंटे में ही रद्द कर दिया गया था.
(इनपुट-आईएएनएस)