Ganje Ki Kheti | Madhya Pradesh Farmer Arrested For Growing Ganja In Field: Police Seized Four KG Hemp In Betul | पुलिस ने किसान बनकर गांजे की खेती पकड़ी; आधे एकड़ से ज्यादा में बोया था, इसकी बाजार में कीमत सवा करोड़ रुपए

Ganje Ki Kheti | Madhya Pradesh Farmer Arrested For Growing Ganja In Field: Police Seized Four KG Hemp In Betul | पुलिस ने किसान बनकर गांजे की खेती पकड़ी; आधे एकड़ से ज्यादा में बोया था, इसकी बाजार में कीमत सवा करोड़ रुपए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ganje Ki Kheti | Madhya Pradesh Farmer Arrested For Growing Ganja In Field: Police Seized Four KG Hemp In Betul

बैतूल9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बैतूल में पुलिस ने करीब एक एकड़ खेत में बोया गांजा पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, बाजार में इसकी कीमत सवा करोड़ रुपए है।

  • पकड़े गए किसान ने पुलिस को बताया- मैंने खेत में गंवार फली, भिंडी और मक्का बोया था
  • किसान के पास चार किलो सूखा गांजा भी बरामद हुआ, पुलिस हरे गांजे कटाई कराएगी

बैतूल कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गांजे की खेती पकड़ी है। पुलिस इस कार्रवाई से पहले किसान बनकर गांजे का सौदा करने गई थी। इसके बाद छापामार कार्रवाई में करीब एक एकड़ खेत में बोया गांजा और आरोपी किसान के पास से चार किलो सूखा गांजा जब्त किया है। खेत में पकड़े गए गांजे की कीमत पुलिस सवा करोड़ रुपए बता रही है। आरोपी किसान अमरु यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने खेत में लगे हरे गांजे को कटवाने की तैयारी में है। 

बैतूल कोतवाली पुलिस को लंबे समय से पाढर इलाके के गांव उमरवानी का है। यहां पर पुलिस ने अवैध गांजे का खेत पकड़ने के बाद आरोपी किसान अमरु यादव से पूछताछ शुरू कर दी है। किसान ने बताया कि उसने गांजा नहीं बोया था। उसने गंवार फली, भिंडी और मक्का बोया था। इसके बाद गोबर वाली खादी डाली थी। गांजा कैसे उग आया, मुझे नहीं पता है। असल में गांजे को गंवार फली और भिंडी से बीच में छुपाया गया था, जिससे किसी की नजर न पड़े। 

बैतूल थाना टीआई अनिल पुरोहित और उनकी टीम ने छापामार कार्रवाई में गांजे का अवैध कारोबार पकड़ा है।

किसान बनकर सौदा करने पहुंची पुलिस 
बैतूल कोतवाली टीआई अनिल पुरोहित ने बताया कि उन्हें लंबे समय से पाढर इलाके के गांव उमरवानी में गांजे की खेती होने की जानकारी मुखबिरों से मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने जानकारी को पुख्ता की और खुद किसान का वेश रखकर खेत में पहुंची। यहां पर गांजे के पूरे खेत का खुलासा हुआ।   

भिंडी और गंवार फली के बीच में गांजे के पौधे 
खेत मे आधा एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में भिंडी और गंवार फल्ली की फसल के बीच गांजे के पौधे लगाए गए थे। जो बढ़कर आठ-आठ फुट लंबे हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई गांजे की फसल को कटवाया जा रहा है। जिसके बाद जब्त गांजे की तुलाई की जाएगी। इसकी तादाद इतनी ज्यादा है कि सूखने के बाद 6 क्विंटल से ज्यादा गांजा बनेगा। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत सवा करोड़ के आसपास होगी। 

बताया जा रहा है कि तस्करों के बाजार से लेकर नशेड़ियों तक पहुंचते-पहुंचते गांजे की कीमत 20 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है। इस लिहाज से पकड़े गए गांजे की कीमत सवा करोड़ रुपये तक हो सकती है। कोतवाली पुलिस ने गांजा जब्त कर किसान अमरू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उसके संपर्कों की तलाश भी कर रही है। जिससे इसके कारोबार की जानकारी जुटाई जा सके। 

0



Source link