Indore Police Filed Case Against Three In Case Of Women Death | प्रताड़ना से तंग आकर तीन महिलाओं ने दी जान, दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पतियों पर केस दर्ज

Indore Police Filed Case Against Three In Case Of Women Death | प्रताड़ना से तंग आकर तीन महिलाओं ने दी जान, दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पतियों पर केस दर्ज


इंदौर8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दो मामले में चंदन नगर पुलिस ने जांच की, जबकि एक मामले की जांच मल्हागंज पुलिस ने की।

  • पुलिस ने जांच के बाद केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन तीनों ही मामलों में पति अभी गिरफ्त से दूर

पुलिस ने अलग-अलग प्रताड़ना के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीन महिलाओं की मौत के बाद पुलिस ने उनके पतियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। इन्होंने पत्नियों को इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने जान दे दी। 

पहला मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का : पुलिस के अनुसार शंकरगंज जिंसी निवासी अर्पिता ने 19 अप्रैल को घर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। महिला के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें प्रताड़ना का जिक्र किया था। पुलिस ने मामले में जांच की तो पाया कि पति बुबून मंडल निवासी रामगंज जिंसी मूल निवासी पश्चिम बंगाल बेकार था और शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर उसने जान दे दी थी। 

दूसरा मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का : पुलिस के अनुसार प्रीति पति अनिल प्रजापति (31) निवासी गीता नगर एक्सटेंशन सिरपुर ने भी खुदकुशी कर ली थी। जांच में पुलिस ने पाया कि कम दहेज लाने और बच्चे की बात को लेकर पति और ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित करते थे। इसी से परेशान होकर उसने फांसी लगा ली थी। जांच के बाद पति अनिल के साथ ही ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

तीसरा मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का : रामानंद नगर निवासी एक महिला ने घासलेट डालकर खुद को जला लिया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि उसका पति योगेश भावसार दहेज को लेकर उसे प्रताडि़त करता था। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने तीनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है।

0



Source link