- Hindi News
- National
- Pyare Miyan Update | Accused Pyare Miyan Of Running Bhopal Sex Racket And Raping Minor Girls Police Investigation Latest News Updates
भोपाल2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आरोपी प्यारे मियां से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन वह ज्यादा नहीं बोलता है। हां अब तक लड़कियों के संपर्क में रहने की बात कबूल की है।
- प्यारे मियां से उसके करीबियों ने भी बनाई दूरी, कोई थाने भी मिलने नहीं पहुंचा, चारो बेटे भी गायब
- भोपाल पुलिस आरोपी शाहपुरा समेत अन्य दूसरे फ्लैट पर भी आरोपी प्यारे मियां को लेकर जाएगी
नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण के मुख्य आरोपी प्यारे मियां पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस उससे शनिवार रात से सुबह तक पूछताछ करती रही, लेकिन वह ज्यादा कुछ नहीं बोला। सिर्फ इतना बोल- हां, पांच साल से लड़कियों के संपर्क में हूं। उनकी संख्या कितनी है, नहीं पता। इधर, अब प्यारे से उनके करीबियों ने भी दूरी बना ली है। पुलिस के अनुसार अब तक न तो किसी ने उससे मुलाकात की है और न ही उसने किसी से मिलने की इच्छा जताई। हालांकि पूछताछ के दौरान आरोपी प्यारे ने कोई खास डिमांड नहीं की।
प्यारे को अब भी कोई खौफ नहीं है
पूछताछ के दौरान वह ज्यादातर समय शांत ही रहा। हालांकि उस पर न तो अपने पर लगे आरोपों का ही और न ही मामले दर्ज होने का खौफ दिखा। पुलिस उससे नाबालिगों से संपर्क करने के तरीकों के बारे में भी पूछती रही, लेकिन वह कहता रहा कि वह तो उनकी मदद करता था। अब पुलिस आगे की जांच के लिए उसे शाहपुरा और श्यामला हिल्स स्थित उसके फ्लैट पर भी ले जाएगी।
अब तक किसी और ने नहीं की शिकायत
पुलिस को उम्मीद थी कि प्यारे की गिरफ्तारी के बाद कुछ और नए मामले सामने आ सकते हैं, लेकिन अब तक कोई और शिकायत दर्ज कराने थाने नहीं पहुंचा है। ऐसे में पुलिस अब उसके फ्लैट और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि उसके घर पर आने-जाने वालों के बारे में पता लगाया जा सके। इससे पुलिस को उसके दूसरे कनेक्शन और नाबालिग बच्चियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
सभी थानों में विवेचना अलग-अलग हो रही
प्यारे पर भोपाल के तीन अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। शाहपुरा और कोहेफिजा में नाबालिग से यौन शोषण और श्यामला हिल्स थाने में आबकारी एक्ट के तहत एफआईआर है। वन विभाग की टीम ने सांभर के सींग मिलने के बाद मामला दर्ज किया है। इसके लिए एक एसआईटी बनाई गई है। फिलहाल तो सभी मामलों की विवेचना अलग-अलग थानों में चल रही है, लेकिन बाद में एसआईटी इसे कंपायल कर जांच करेगी।
लॉटरी से कमाया है रुपया
प्यारे बोला कि उसके पास लंबे समय तक पूरे मप्र की लॉटरी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप रही है। जो पैसा कमाया, उसे प्रॉपर्टी में निवेश किया। इसके बाद मछली के धंधे में उतरा। एसपी साउथ साईं कृष्णा ने बताया कि प्यारे के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस, एससी-एसटी एक्ट और ह्यूमन ट्रैफिकिंग की धारा बढ़ाई गई है। आष्टा में प्यारे को 20 हजार रु. व गाड़ी देने वाले खुर्शीद आलम को हिरासत में ले लिया है।
दुबई और श्रीनगर घूमने जाता था
दुबई और श्रीनगर कनेक्शन खंगाल रही पुलिस को अब तक प्यारे मियां ने वहां जाने का कोई खास कारण नहीं बताया। उसने बताया कि वह साल में एक दो बार वहां जाता था। दुबई बहुत सुंदर है और श्रीनगर के लिए वह नया नहीं है। बताया जाता है कि कश्मीर से भोपाल पढ़ाई करने आने वाले छात्रों के भी वह संपर्क में रहता था। हालांकि पुलिस अब भी उसके श्रीनगर जाने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
0