इंदौर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- मामले में एरोड्रम पुलिस ने केस दर्ज किया था, महिला हरीफाटक बेगमबाग कॉलोनी उज्जैन में रह रही थी
एरोड्रम पुलिस ने पिछले साल दर्ज धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रही पांच हजार की इनामी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़ाई महिला गीता उर्फ सपना उर्फ सूफिया शाह पति जुबेर शाह उर्फ मांगीलाल निवासी गणेशधाम कॉलोनी गली नंबर 8 है।
2019 में फरियादिया पुष्पाबाई पति ओमप्रकाश प्रजापत निवासी अर्चना नगर के श्रीराम नगर स्थित प्लाट को आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर दिनेश प्रजापत को बेच दिया था। इस मामले में एरोड्रम पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसमें आरोपिया गीता उर्फ सूफिया शाह फरार चल रही थी। वह मूल रूप से हरीफाटक बेगमबाग कॉलोनी उज्जैन में रहती थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गरीब नवाज कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है।
0