Indore Coronavirus News Latest Updates: Dig On Jawan Video Case | पुलिसवाले का बिना मास्क लगाए चलने का वीडियो बनाया, मास्क के बारे में पूछा तो युवक की पिटाई कर दी, डीआईजी ने जांच के आदेश दिए

Indore Coronavirus News Latest Updates: Dig On Jawan Video Case | पुलिसवाले का बिना मास्क लगाए चलने का वीडियो बनाया, मास्क के बारे में पूछा तो युवक की पिटाई कर दी, डीआईजी ने जांच के आदेश दिए


इंदौर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिसकर्मी बिना मास्क के बाइक से गुजर रहा था, इसी दौरान पीछे चल रहे युवकों ने वीडियो बना लिया।

  • कलेक्टर द्वारा मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करवाने के आदेश दिए गए हैं
  • सोमवार को सुभाष नगर स्थित पुल के पास एक पुलिसकर्मी बिना मास्क लगाए बाइक से गुजर रहा था

मास्क नहीं लगाने पर युवक द्वारा पुलिसकर्मी का वीडियो बनाने और मास्क के बारे में पूछने पर गलत व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच होगी। डीआईजी ने युवक द्वारा शिकायती आवेदन देने पर एसपी को गाड़ी नंबर और वीडियो में चेहरे के आधार पर पहचानकर कार्रवाई के लिए कहा है। पुलिसकर्मी ने युवक से गलत व्यवहार करते हुए मोबाइल छीनकर जमीन में फेंक दिया था। इतना ही नहीं, वे उसे चौकी भी ले गए थे। 

युवक ने डीआईजी को शिकायत की थी, यह लिखा…
आकाश विश्वकर्मा निवासी प्रजापत नगर ने शिकायती आवेदन में लिखा कि मैं सोमवार दोपहर सवा 2 बजे अपने दोस्त अर्पित के साथ हवा बंगला से बैंक के काम से जा रहे थे। सुभाष नगर स्थित पुल के पास हम पहुंचे तो एक पुलिसकर्मी बाइक से बिना मास्क के जाते दिखा। इस पर मैंने वीडियो बनाते हुए पुलिस जवान से पूछा कि सर, आपका मास्क कहां है। इस पर उन्होंने चलती गाड़ी से मेरा मोबाइल छीनकर फेंक दिया। जमीन में गिरने से मोबाइल पूरी तरह से टूट गया। वह गाड़ी से उतरा और बहस करने लगा। 

मैंने उनसे कहा कि हमने तो बस मास्क का पूछा, आपने हमारा मोबाइल तोड़ दिया। इस पर उसने कहा कि मास्क लगाता हूं तो घबराहट होती है। मास्क चलती गाड़ी में नहीं लगाते हैं, भीड़ वाली जगह पर मास्क लगाते हैं। वैसे तू होता कौन है मुझसे मास्क का पूछने वाला। कुछ देर बार उसने कॉल कर एक और पुलिसकर्मी को बुला लिया। उन्होंने हमारे साथ गलत व्यवहार करते हुए हमें चांटे जड़ दिए। इतना ही नहीं, वे तीन पुलिया स्थित चौकी भी ले गए। वहां भी हमारे साथ गलत व्यवहार किया गया। जेब से मास्क निकालकर गाड़ी पर फेंका और बोला कि जाओ नहीं लगाता मास्क। उन्होंने कहा कि अब यहां से निकलो, नहीं तो जेल में बंद कर देंगे।  

0



Source link