MP Coronavirus News Updates; Home Minister Narottam Mishra On Raisen Bareilly Jail COVID Cases | बरेली जेल में मिले कोरोना संक्रमित 41 कैदी कड़ी सुरक्षा में विदिशा मेडिकल कॉलेज शिफ्ट, शेष के इलाज के लिए जेल में बनाएंगे कोविड सेंटर

MP Coronavirus News Updates; Home Minister Narottam Mishra On Raisen Bareilly Jail COVID Cases | बरेली जेल में मिले कोरोना संक्रमित 41 कैदी कड़ी सुरक्षा में विदिशा मेडिकल कॉलेज शिफ्ट, शेष के इलाज के लिए जेल में बनाएंगे कोविड सेंटर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • MP Coronavirus News Updates; Home Minister Narottam Mishra On Raisen Bareilly Jail COVID Cases

रायसेन24 मिनट पहले

रायसेन की बरेली जेल में मिले कोरोना संक्रमित कैदियों को विदिशा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उन्हें एंबुलेंस के बजाय पुलिस के वाहन में कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया गया है।

  • गृहमंत्री ने रायसेन जेलर विनय जंडेलवाल को तत्‍काल सस्‍पेंड करने निर्देश दिए हैं, उन्हें दोषी पाया गया है
  • कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने कहा- कैदियों को विदिशा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उनका इलाज होगा

रायसेन की बरेली जेल में मिले कोरोना संक्रमित 41 कैदियों को कड़ी सुरक्षा में विदिशा ले जाया गया है। शेष के इलाज के लिए जेल में कोविड सेंटर तैयार किया जा रहा है, जहां उनका ट्रीटमेंट किया जाएगा। सोमवार को यहां पर बंद 64 कैदी और 3 प्रहरी कोरोना पॉजिटिव मिले थे, इसके बाद यहां हड़कंप मच गया था। मंगलवार को सुबह कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, एसपी और सीएमएचओ के साथ उपजेल पहुंचे और उन्होंने कैदियों को शिफ्ट कराया। गृह एंव जेल मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने रायसेन जेलर विनय जंडेलवाल को तत्‍काल सस्‍पेंड करने के दिए निर्देश दिए हैं। गृह विभाग की जांच रिपोर्ट में जेलर को दोषी पाया गया है। 

रायसेन की बरेली उप जेल में 64 कैदियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जब सुबह लोगों की इसकी जानकारी हुई तो जेल के बाहर भीड़ जुटी गई।

इधर, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि रायसेन जिले के बरेली की उप जेल के गंभीर संक्रमितों को भोपाल शिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘रायसेन की बरेली जेल एक छोटी जेल है, वहां जो कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनके लिए जेल को ही कोविड-19 वार्ड बना रहे हैं। जो कैदी गंभीर संक्रमित हैं, उन्हें भोपाल शिफ्ट किया जाएगा।’ वहीं स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि बरेली जेल में कोरोना कैसे पहुंचा, इसकी जांच कराएंगे। 

23 कैदियों के लिए जेल में देंगे इलाज की सुविधा 

इधर, रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने सुबह भास्कर को बताया कि यहां के 41 संक्रमित कैदियों विदिशा मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर रहे हैं। इसकी तैयारी हो गई है। वहीं बाकी बचे 23 कैदियों के लिए जेल में ही कोविड वार्ड बना रहे हैं, जिनका यहीं पर इलाज किया जाएगा। तीन प्रहरियों को रात में ही जिला अस्पताल रायसेन भेजा जा चुका है। भार्गव ने बताया कि इन कैदियों की सैंपलिंग रविवार को की गई थी, जिसमें रात को 64 कैदी और तीन प्रहरी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनको कोरोना प्रोटोकॉल के तहत पूरा ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। 

बरेली जेल के अंदर बंदी 64 कैदियों और 3 प्रहरियों की सोमवार को शाम कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई गई थी, इसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया था।

कैदियों को विदिशा मेडिकल कॉलेज ले जाने की तैयारी 

कलेक्टर, एसपी और सीएमएचओ बरेली उपजेल पहुंचे हुए हैं। यहां पर एंबुलेंस बुला ली गई हैं और संक्रमित कैदियों को विदिशा मेडिकल कॉलेज भेजने का प्रबंध किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उपजेल में कैदियों को रखने की क्षमता महज 40 है, लेकिन वहां पर 80 कैदियों को रख दिया गया था। उन्हें खांसी-जुकाम और बुखार की शिकायतें हुई थीं, लेकिन जेल प्रशासन ने जांच कराने की जरूरत नहीं समझी। इसका नतीजा कोरोना विस्फोट के रूप में हुआ। 

रायसेन में 218 मरीज संक्रमित, 5 की हो चुकी है मौत

रायसेन जिले में सोमवार को 74 मरीज एक साथ मिलने से आंकड़ा पहुचा 218 हो गया है। इसमें 108 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं 5 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इधर, मंडीदीप थाने की एक महिला कर्मी सहित 2 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट भी सोमवार को पॉजिटिव आई थी। बरेली उपजेल में एक साथ 67 पॉजिटव मिलने से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

0



Source link