मां की साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर लटका, मौत: शिवपुरी में 13 साल के लड़के ने आत्महत्या की; युवक ने भी लगाई फांसी – Shivpuri News

मां की साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर लटका, मौत:  शिवपुरी में 13 साल के लड़के ने आत्महत्या की; युवक ने भी लगाई फांसी – Shivpuri News



शिवपुरी जिले में सोमवार को आत्महत्या की दो घटनाएं सामने आईं। देहात थाना क्षेत्र के कोटा भगोरा गांव में 13 वर्षीय बालक ने फांसी लगाई, वहीं सिरसौद थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में 27 वर्षीय युवक ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम

.

पहली घटना देहात थाना क्षेत्र के कोटा भगोरा गांव की है, जहां 13 वर्षीय आशिक आदिवासी ने रविवार शाम अपनी मां की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार, आशिक घर में अकेला टीवी देख रहा था। जब उसके भाई-बहन लौटे और कमरा अंदर से बंद पाया, तो मां और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। आशिक फंदे पर लटका मिला। बताया गया है कि आशिक गुस्सैल स्वभाव का था।

दूसरी घटना सिरसौद थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की है, जहां सोमवार सुबह 27 वर्षीय ध्यान सिंह आदिवासी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब उसकी पत्नी और बच्चे शौच के लिए घर से बाहर गए हुए थे। उनके लौटने पर ध्यान सिंह का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, दोनों आत्महत्याओं के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।



Source link