इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी पर पूर्व पत्नी ने लगाया था सनसनीखेज आरोप- दिन में 10 बार सेक्स करता है पति | football – News in Hindi

इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी पर पूर्व पत्नी ने लगाया था सनसनीखेज आरोप- दिन में 10 बार सेक्स करता है पति | football – News in Hindi


पॉल गैसकोग्ने उर्फ गजा की पूर्व पत्नी शेरिल ने दिया था सनसनीखेज बयान

इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉलर पॉल गैसकोग्ने (Paul Gascoigne) उर्फ गजा की पूर्व पत्नी शेरिल ने ऐसे बयान दिये थे कि दुनिया दंग रह गई थी.

नई दिल्ली. फुटबॉल खिलाड़ी जितने लोकप्रिय अपने खेल की वजह से होते हैं उससे ही ज्यादा बदनाम वो मैदान के बाहर की गई हरकतों की वजह से भी होते हैं. कई ऐसे दिग्गज फुटबॉलर रहे हैं जो अपनी निजी जिंदगी में बड़ी-बड़ी गलतियां कर चुके हैं. उन खिलाड़ियों पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं. ऐसे ही फुटबॉलर पॉल गैसकोग्ने (Paul Gascoigne) भी थे. गजा के नाम से मशहूर पॉल ने इंग्लैंड के लिए 57 इंटरनेशनल मैच खेले. गजा ने अपने करियर में 388 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 83 गोल दागे. साल 2009 में गजा उस वक्त विवादों में आ गए थे जब उनकी पूर्व पत्नी शेरिल ने उनपर बेहद सनसीखेज आरोप लगाए थे.

गजा पर सेक्स का भूखा होने का आरोप
गजा (Paul Gascoigne) की पूर्व पत्नी शेरिल ने उनपर बेहद ही सनसनीखेज आरोप लगाते हुए उन्हें सेक्स का भूखा इंसान बताया था. उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी में दावा किया कि गजा उनके साथ दिन में 10 बार सेक्स करते थे. यही नहीं गजा ने कई बार उनसे उनकी मर्जी के खिलाफ संबंध बनाए. उन्होंने कहा, ‘पॉल मुझसे जबर्दस्ती करते थे. मैं उन्हें मना करती थी लेकिन वो रुकते नहीं थे.’ गजा की सेक्स की लत की वजह से ही शेरिल ने उन्हें तलाक दिया.

शेरिल ने कहा, ‘अगर कोई दोस्त मुझे ऐसी बात बताती तो मैं कहती कि वो तुम्हारा बलात्कार कर रहा है. मैं इसे अब अनुभव कर रही हूं. पॉल ने कभी मेरे साथ कोई और बात ही नहीं की. वो बस सेक्स करते थे. अगर मैं पॉल को सेक्स से रोकती थी तो वो बेहद गुस्सा हो जाता था. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि मैं उससे दिन में पहले 7 बार सेक्स कर चुकी थी. अगर मैं मना करती थी तो एक घंटे बाद वो मुझे गाली देता था.’न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का आईपीएल खेलना तय नहीं, बताई ये वजह

सचिन को विवादित ढंग से आउट देने वाले अंपायर ने कहा-मुझे फैसले पर आज भी फक्र

‘अस्पताल में भी सेक्स चाहता था पॉल’
शेरिल ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखा था, ‘गजा कार में भी सेक्स करना चाहता था. 1991 एफए कप के फाइनल के दौरान उसके पैर की हड्डी टूट गई थी और वो अस्पताल में था और उसने मुझसे वहीं संबंध बनाए.’ पॉल गजा की पत्नी शेरिल के इन आरोपों ने उन्हें रातों रात विलेन बना दिया था. इसके बाद गजा को नशे की लत लग गई और वो सार्वजनिक स्थानों पर कई बार कानून तोड़ते हुए पकड़े गए.





Source link