बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे हैं बीजेपी नेता लालजी टंडन के पोते कुशाल टंडन | tv – News in Hindi

बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे हैं बीजेपी नेता लालजी टंडन के पोते कुशाल टंडन | tv – News in Hindi


टीवी एक्टर कुशाल टंडन

टीवी के टॉप स्टार कुशाल टंडन (Kushal Tandon) अपने दादा लालजी टंडन (Lalji Tondon) की मौत से गमगीन हैं.

मुंबई. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गवर्नर लालजी टंडन (Lalji Tondon) का मंगलवार सुबह लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया. वह 85 साल के थे. उनके निधन से पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने शोक जताया तो वहीं टीवी के टॉप स्टार कुशाल टंडन (Kushal Tandon) भी दादा की मौत से गमगीन हैं.

कुशाल टंडन के पिता बिल्लू टंडन एक बिजनेसमैन हैं. कुशाल मॉडल‍िंग के बाद टीवी की दुनिया में आए. उन्होंने 2011 में टीवी शो ‘एक हज़ारों में मेरी बहना है’ से एक्ट‍िंग की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद नच बल‍िए, बिग बॉस-7, फ‍ियर फैक्टर जैसे कुछ रियलिटी शोज में नजर आए. टीवी शो ‘बेहद’ से वह मशहूर हो गए. हाल ही में उनकी डिजिटल मूवी ‘अनलॉक’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है. अब वह एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘बेबाकी’ में नजर आएंगे.

हाल ही में कुशाल अपने होमटाउन लखनऊ गए थे और उसका वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इसमें वह अपने परिजनों के साथ दिखे थे.

11 जून से अस्पताल में भर्ती थे  लालजी टंडन 
गौरतलब है कि लालजी टंडन को गत 11 जून को सांस लेने में परेशानी, बुखार और पेशाब में दिक्‍कत के कारण अस्‍पताल में भर्ती किया गया था. टंडन की तबीयत खराब होने के चलते उत्तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्‍य प्रदेश का अतिरिक्‍त कार्यभार दिया गया है. मूल रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहने वाले टंडन प्रदेश की बीजेपी सरकारों में कई बार मंत्री भी रहे हैं और अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी के रूप में जाने जाते रहे. इन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के चुनाव क्षेत्र लखनऊ की कमान संभाली थी और  उनके निधन के बाद लखनऊ से ही 15वीं लोकसभा के लिए भी चुने गए. लालजी टंडन को 2018 में बिहार का गवर्नर बनाया गया. इसके बाद 2019 में उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया.





Source link