Attack On COVID Bus Driver In Madhya Pradesh Bhopal | डीजल चुराते पकड़े गए अनस ने जेल से छूटते ही लो फ्लोर बस को निशाना बनाया, बोला- दोबारा मिला तो जान से मार दूंगा

Attack On COVID Bus Driver In Madhya Pradesh Bhopal | डीजल चुराते पकड़े गए अनस ने जेल से छूटते ही लो फ्लोर बस को निशाना बनाया, बोला- दोबारा मिला तो जान से मार दूंगा


भोपाल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लो-फ्लोर बस के ड्राइवर शिवकुमार ने इसकी शिकायत शाहजहांनाबाद पुलिस से की है।

  • आरोपी अनस 4 दिन पहले आईएसबीटी में रात को बस से डीजल चुराने के आरोप में पकड़ा गया था
  • बस के ड्राइवर शिवकुमार गुरुवार सुबह शाहजहानाबाद थाने पहुंचा, आरोपियों के खिलाफ शिकायत की

इंटर स्टेट बस टर्मिनस (आईएसबीटी) पर खड़ी बसों से 4 दिन पहले डीजल चोरी करते पकड़े गए चोर अनस ने अब लो फ्लोर बस के ड्राइवर पर साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमले के दौरान ड्राइवर कोविड-19 के मरीजों को लेकर शाहजहांनाबाद जा रहा था। हमलावर ने डंडों और लात, घूसों से ड्राइवर शिवकुमार के साथ मारपीट की। उसने धमकाते हुए कहा- दोबारा मिला तो जान से मार देंगे। इस दौरान शिव के कुछ रुपए भी यहां वहां गिर गए। यह मामला बुधवार की शाम के समय का बताया जाता है। ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ शाहजहांनाबाद थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। सुबह शिव को दोबारा थाने बुलाया गया।

अनस पर खड़ी बसों से डीजल चुराने का आरोप 
भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) के पीआरओ संजय सोनी ने बताया कि 4 दिन पहले अनस को आईएसबीटी में खड़ी बसों से डीजल चुराते रंगे हाथ पकड़ा था। आरोपी को गोविंदपुरा पुलिस के हवाले कर दिया गया था। उसके खिलाफ एफआईआर भी करवाई थी। उसके बाद वह छूट गया। अनस करीब 3 महीने से बसों से डीजल चुरा रहा था। इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई थी। पकड़े जाने के कारण उसने लो फ्लोर बस के ड्राइवर को निशाना बनाया है। उसके खिलाफ नामजद शिकायत थाने में कर दी है।

0



Source link