- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal Coronavirus News Updates: Arvind Bhadauria Test Positive For COVID, Went To Lucknow With Shivraj Singh Chouhan
भोपालएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया। -फाइल फोटो
- भिंड में एक जनसभा समेत कई बड़े कार्यक्रमों में बुधवार शाम तक शामिल होते रहे
- राज्यपाल टंडन के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भी रहे, कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे
मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया (50) की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। उन्हें बुधवार रात 2 बजे भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। भदौरिया 2 दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ स्टेट प्लेन से लखनऊ गए थे। वे वहां राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। इसके अलावा, बुधवार को भोपाल में कैबिनेट की बैठक से लेकर अब तक उन्होंने भिंड में कई बड़ी आमसभाएं भी कीं। ऐसे में उनके संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है। सभी के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाएंगे।
21 जुलाई को राज्यपाल लालजी टंडन की अंत्येष्टि में शामिल हुए
मंगलवार को भदौरिया मुख्यमंत्री चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी़डी शर्मा के साथ लखनऊ गए थे। वहां वे राज्यपाल टंडन के अंतिम संस्कार में कई लोगों के साथ भी रहे थे। अब इनके संपर्क में आए सभी लोगों को एहतियात के लिए क्वारैंटाइन में रहने के लिए कहा जा रहा है।
प्रदेश के कई विधायक और नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके
प्रदेश में भदौरिया से पहले कई विधायक और नेता कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, धार से विधायक नीना वर्मा, जावद से विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जबलपुर से लखन घनघोरिया, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह और टीकमगढ़ के विधायक राकेश भी शामिल हैं।
भदौरिया ने 2 जुलाई को मंत्री पद की शपथ ली थी
भदौरिया 10 साल तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे। वर्ष 2003-2004 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री और 2004-2005 में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 2005 से पांच बार भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री, महामंत्री भाजपा रहे। भदौरिया उपाध्यक्ष भाजपा मध्यप्रदेश और रेडक्राॅस सोसाइटी मध्यप्रदेश इकाई के वाॅइस प्रेसीडेंट भी हैं। भदौरिया 2018 में दूसरी बार भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। 2 जुलाई 2020 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में मंत्री पद मिला।
0