बैतूल में संत गाड़गे बाबा की 150वीं जयंती पर रैली: समारोह में स्वावलंबन-स्वच्छता का संदेश दिया; लक्ष्मी तरु पौधे वितरित – Betul News

बैतूल में संत गाड़गे बाबा की 150वीं जयंती पर रैली:  समारोह में स्वावलंबन-स्वच्छता का संदेश दिया; लक्ष्मी तरु पौधे वितरित – Betul News




बैतूल में संत गाड़गे बाबा की 150वीं जयंती पर सोमवार को जिला रजक समाज द्वारा भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे गाड़गे धाम, भुजरिया घाट, टिकारी से एक वाहन रैली के साथ हुई। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और वापस धाम पर समाप्त हुई। समाज के सदस्यों ने रैली में केसरिया, पीले और सफेद रंग के वस्त्र पहनकर ड्रेस कोड का पालन किया। दोपहर से मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्वावलंबन, शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक एकता के संदेशों पर विशेष चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन हिरे कर रहे हैं, जबकि मनोज तायवाड़े कार्यक्रम प्रभारी हैं। समाज के 70 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठजन इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हैं। इस दौरान समाज की महिलाओं, युवाओं और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक आगंतुक को लक्ष्मी तरु का पौधा भेंट किया जाएगा। आयोजन का समापन शाम 4 बजे भोजन प्रसादी के साथ होगा। जिला रजक समाज, बैतूल ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संत गाड़गे बाबा के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।



Source link