उज्जैन. हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि जब भी कोई ग्रह अपनी राशि या नक्षत्र बदलता है, तो उसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ता है. इसी क्रम में 2 मार्च 2026 को शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. शास्त्रों के अनुसार, शुक्र को सुख-सुविधा, प्रेम, सुंदरता, धन, वैभव और अच्छे रिश्तों का प्रतीक माना जाता है. माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, उनके जीवन में आकर्षण, आनंद और भौतिक सुख बढ़ते हैं. वहीं जब शुक्र अनुकूल गोचर करता है, तो कई लोगों की किस्मत भी बदल जाती है. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, शुक्र का यह राशि परिवर्तन खासतौर पर चार राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है. इन राशियों के लोगों को करियर, धन, प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन में राहत और खुशियों के अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में कमी आएगी और नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे. आइए जानते हैं कि शुक्र का यह गोचर किन चार राशियों के लिए राहत और लाभ का कारण बनने वाला है.
सिंह- इस राशि के जातकों को शुक्र का राशि परिवर्तन से बेहद शुभ परिणाम दिखाएगा. पारिवारिक कलह या पुराने मतभेद अब समाप्त होने की संभावना है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा. अगर आप किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है. हर कार्य में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
कन्या- इस राशि के 7वें भाव में शुक्र का गोचर होगा, जिससे इनके किस्मत के सितारे चमकने वाले हैं. जो लोग पारिवारिक कलह या पुराने मतभेद से परेशान हैं, सब विवाद समाप्त होने की संभावना बन रही है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा. अगर आप किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है. हर कार्य में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
मीन- इस राशि के लोगों के लिए यह गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है. इस परिवर्तन से उन्नति और नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे. विदेश यात्रा की संभावना प्रबल है. लंबे समय से रुके दस्तावेज या वीजा संबंधी काम अब पूरे हो सकते हैं. आर्थिक रूप से यह समय लाभदायक रहेगा. नई इनकम के स्रोत मिल सकते हैं. कामकाज में भी उन्नति दिखेगी. जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.